23 जनवरी 2023

कलेक्टर और एसपी एमआर आहिरे ने गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर मैदान का किया निरीक्षण।


 कलेक्टर और एसपी एमआर आहिरे ने गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर मैदान का किया निरीक्षण।




सक्ती :- कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना और एसपी एम.आर आहिरे ने गणतंत्र दिवस की तैयारियों के संबंध में कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित मैदान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गाड़ियों की पार्किंग, बैठक व्यवस्था, मंच संचालन, मार्च पास्ट, बैरिकेडिंग व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। साथ ही साथ कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने मैदान की मार्किंग को देखते हुए मंच को जल्द से जल्द तैयार कराने के निर्देश। सक्ती कलेक्टर ने कहा की व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। इस दौरान एसडीएम रजनी भगत, एडिशनल एसपी गायत्री सिंह मौजूद रहे।


Share This

0 comments: