चन्द्रपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी नेताओं के राज में पंचायत सचिवो का हो रहा है बल्ले बल्ले।
अधिकतर पंचायत सचिव अपने सचिवालय से रहते हैं नदारत।
जनपद सीईओ मालखरौदा कांग्रेसी नेताओं के हाथ के बने हुए हैं कठपुतली।
सक्ति/सक्ति जिले के मालखरौदा जनपद पंचायत के पंचायत सचिवों का कांग्रेसी राज में हो गया है बल्ले बल्ले अधिकतर पंचायत सचिवें रहते हैं अपने ग्राम पंचायत कार्यालय से नदारत मालखरौदा जनपद पंचायत के सीईओ भी बने है कांग्रेसी नेताओं के हाथ की कठपुतली,आम जनता से लेकर आर टी आर कार्यकर्ताओं के काम नही होते समय सीमा पर और यह चन्द्रपुर विधानसभा क्षेत्र के डायनेमिक विधायक कहे जाने वाले के विधायक के राज में हो रहा यह सब खेल सचिवो को मिल रहा है कांग्रेसी नेताओं का संरक्षण मिली जानकारी के अनुसार विधायक चन्द्रपुर द्वारा सचिवो को छूट दे रखें है चाहे सचिव अपने मूल स्थान पर डियूटी दे या न दे उन्हें पूरी तरह छूट दी गई है विशेष सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बकायदा सचिवों से मिलते हैं कांग्रेसी नेताओं को कमीशन इसलिए करते है सचिव लोग मनमानी,चाहे जनता का काम हो या न हो पर नेताओ को कमीशन जरूर पहुँचना चाहिए।
ग्राम पंचायत के विकास तो दूर की बात है कांग्रेसी नेता और पंचायत सचिवें अपनी अपनी विकास ऐसा कर रहे हैं कि कई सचिवें चार पहिए वाहन खरीद लिए हैं और यह सब ग्राम पंचायत के 15 वे वित्त आदि के पैसे हो सकतें हैं,तो हुआ न इनके बल्ले बल्ले,यह सब कांग्रेसी राज में ही अधिकतर होते हैं जो गरीब जनता के हक अधिकार के पैसो को किस तरह नेताओ के द्वारा कैसे हनन किया जाता है वह कांग्रेसी नेताओं से सिखा जा सकता है।


0 comments: