12 दिसंबर 2022

अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया।


 अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया।



जांजगीर /राष्ट्रीय मानव अधिकार अपराध एवं भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो' ने 10 दिसंबर २०२२ को विश्व मानव अधिकार दिवस के उपलक्ष्य मे अग्रसेन भवन जांजगीर चाम्पा में सम्मान समारोह व भव्य उत्सव का आयोजन किया। 


यह कार्यक्रम प्रसिद्ध मानववादी नेता तथा ब्यूरो के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. मोहित गुप्ता के मार्गदर्शन में तथा मा.घासी भारद्वाज एवं मा. अनाम दास जरकड़े के नेतृत्व में आयोजित किया गया। 


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री मान रामकुमार पटेल (अध्यक्ष शांकभरी बोर्ड, कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त (छ. ग.)तथा श्रीमान अमित साहू जी (छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रवक्ता -भाजपा )पहुंचे।

विभिन्न विभागों के गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। समाज कल्याण की दिशा में उनके योगदान की सराहना की गई और मान्यता दी गई।


साथ ही, पदाधिकारियों द्वारा संविधानिक व मौलिक मानव अधिकारों तथा मानव अधिकार दिवस पर जागरूकता फैलाई गई। साथ ही, सदस्यों द्वारा महत्वपूर्ण मुद्दो पर चर्चा और संवाद हुआ।


NHRACACB राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के तहत पंजीकृत एक गैर सरकारी संगठन है, जिसे मानवतावादी नेता श्री मोहित गुप्ता द्वारा २०१८ में स्थापित किया गया था। 


ब्यूरो का उद्देश्य वंचित वर्ग के उत्थान के लिए काम करना, उनके मौलिक अधिकारों की रक्षा करना, निष्पक्ष रूप से सही को न्याय दिलाना, समाज में प्रचलित सभी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ काम करके नैतिक समाज का निर्माण करना है।


यह भ्रष्टाचार विरोधी दिवस और मानवाधिकार दिवस को महत्व देने वाला और मानने वाला अपनी तरह का पहला ऐसा संगठन है।


ब्यूरो भारत के विभिन्न राज्यों में फैला लगभग ५००० स्वयंसेवकों की पंजीकृत सदस्यता के साथ खड़ा है। ब्यूरो ५०,००० से भी ज्यादा जरूरतमंद लोगों की जिंदगी को प्रभावित कर चुका है।


ब्यूरो ने पीडितों के लिए लगभग 230 केस फाइल किए हैं और लड़े हैं। इनमे से कुल 166 केस में ब्यूरो सफलता प्राप्त कर पीडितों को न्याय दिलाया है।


संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मोहित गुप्ता, जिनके मार्गदर्शन में सारी जातिविधिया होती हैं, किसी विशेष राजनीतिक दल से संबंधित नहीं है। इसके बावजूद, उनकी व्यक्तित्व और प्रतिभा के कारण, कई प्रमुख पार्टी नेता, मंत्री, जनप्रतिनिधी और आई.ए.एस व आई.पी.एस. अधिकारी एवं अन्य कार्यकारी सदस्य उनको अपना सहयोग देते हैं, और उनके कार्य का सम्मान करते हैं। 


ब्यूरो समाज में भ्रष्टाचार के उन्मूलन में लगातार काम कर रहा है। NHRACACB के कारण बहुजन लोगों को न्याय मिला है।


ब्यूरो की गतिविधियां सीमित नहीं हैं। ब्यूरो द्वारा ऐसे कई अभियान चलाए गए हैं जिनसे देश भर के आम लोगों को काफी लाभ हुआ है और सदस्यों ने सभी के कल्याण के लिए नेक काम जारी रखने का संकल्प लिया है।


Share This

0 comments: