जोगी जन अधिकार पद यात्रा को लेकर जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन बबलू ने जन संपर्क किया।
जोगी जन अधिकार पद यात्रा को लेकर गांव गांव में जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन बबलू एवं जिला महामंत्री जी आर प्रधान के द्वारा जन संपर्क किया जा रहा है,दरसअल जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र में जोगी जन अधिकार पद यात्रा की शुरुआत दिनांक 06 जनवरी 2023 से जेसीसी(जे) के प्रदेश अध्यक्ष मा.अमित जोगी के नेतृत्व में पूरे विधानसभा क्षेत्र में होना है प्रथम चरण की शुरुआत मस्तूरी मल्हार से 26 नवम्बर 2022 से हो गई है जिसके दूसरे चरण की पद यात्रा जैजैपुर विधानसभा में होना है इसी को ध्यान में रखते हुए सक्ति जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन बबलू क्षेत्र के गांव गांव में संघन जन संपर्क करना शुरू कर दिए हैं जो ग्राम झर्रा,मुड़पार,पचौरी में आज दिनांक 27 नवम्बर 2022 को ग्रामीण जनों से जोगी जन अधिकार के बारे में चर्चा करते हुए भेंट मुलाकात किया गया है।


0 comments: