22 जनवरी 2022

'खबर का हुआ असर' ग्राम पंचायत कलमी के सचिव के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी।


 'खबर का हुआ असर' ग्राम पंचायत कलमी के सचिव के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी।



मालखरौदा ।जांजगीर चाँपा जिला के मालखरौदा जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाले 41 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय निर्माण के लिए 3 लाख 30 हजार से लेकर 5 लाख 30 हजार तक राशि स्वीकृति प्रदान किया गया था स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत यह निर्माण कार्य मार्च 2021 में पूरा करना था कोरोना के चलते ज्यादातर पंचायतों ने समय पर कार्य पूरा नहीं कर सका जबकि समय-समय पर  सरपंच सचिव का बैठक लेकर शीघ्र ही पूरा करने के निर्देश दिया गया था लेकिन हैरानी की बात तो यह है कि कई पंचायतों ने जनपद सीईओ और स्वच्छ भारत मिशन शाखा को गुमराह कर कार्य पूरा हो गया है कह कर जानकारी उपलब्ध करा दिया गया है जबकि जमीनी हकीकत देखने से कुछ और ही नजर आ रहा है ऐसा ही मामला क्षेत्र की ग्राम पंचायत कमली में मिली है जहां कार्य एजेंसी सरपंच ग्राम पंचायत कलमी द्वारा सामुदायिक शौचालय निर्माण तो करा दिया है लेकिन सरकारी नियमो को ठेंगा दिखाया जा रहा है। 



*निर्माण पूर्ण होने के बावजूद नही लगा है सूचना बोर्ड नोटिस हुआ जारी*



हम आपको बता दें कोई भी सरकारी 

योजना के तहत निर्माण कार्य कराने से सूचना पटल का निर्माण किया जाना होता है ताकि समस्त ग्रामीणों को कार्य के बारे में जानकारी हो सके की आखिर क्या बन रहा है, कौन बना रहा है और कितने राशि के लागत से बन रहा है मगर इस सभी नियमो को दरकिनार करते हुए ग्राम पंचायत कलमी में शौचालय निर्माण पूर्ण होने को है बावजूद इसके यहां सूचना बोर्ड गायब है इसी संबंध में लगातार क्षेत्रीय अखबारों में खबर का प्रकाशन किया गया था इसी को लेकर आज दिनाँक 21 जनवरी2022 को कारण बताओ नोटिस मालखरौदा जनपद से जारी किया गया है।


*सरपंच सचिव का अलग अलग बयान*


इस संबंध में जब हमारे प्रतिनिधि द्वारा सरपंच सचिव से कॉल के माध्यम से पक्ष जानना चाहा तो उनके द्वारा अलग अलग बयान सामने आया दोनों के दोनों सूचना बोर्ड न लगाने पर अलग अलग बहाना बनाते दिखे सरपंच जगदीश प्रसाद सिदार का कहना था कि वहां अब जगह नहीं है इस कारण सूचना बोर्ड नही लगाए है मगर नियम कहता है कि पहले सूचना बोर्ड लगाना होता है वही सचिव फिरत राम कर्ष का कहना है कि अभी बनवा देंगे उसमे क्या है अब सोचने वाली बात है कि आखिर जब हमारे द्वारा पूछने पर उनको याद आया है कि सूचना बोर्ड भी लगवाना है।



*तीन दिवस के भीतर में मांगा गया है जवाब*



वही इस संबंध में मालखरौदा जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप सिंह पोयाम को जानकारी बताने पर उन्होंने कहा है कि आज दिनांक 21 जनवरी2022 को जनपद से ग्राम पंचायत कलमी के सचिव फिरत राम कर्ष को  कारण बताओ नोटिस भेजा गया और तीन दिवस के भीतर जवाब मांगा गया है और संतोषजनक जवाब न मिलने पर उचित कार्यवाही किया जाएगा।


Share This

0 comments: