16 दिसंबर 2021

नगर पंचायत छुरा के बहुप्रतीक्षित बस स्टैंड से खेल मैदान तक सीसी रोड निर्माण का भूमि पूजन किया गया।


 नगर पंचायत छुरा के बहुप्रतीक्षित बस स्टैंड से खेल मैदान तक सीसी रोड निर्माण का भूमि पूजन किया गया।

जिला रिपोर्टर - योगेश्वर जांगड़े 

जिला गरियाबंद - छुरा/नगर पंचायत छुरा के बहुप्रतिक्षित बस स्टैंड से खेल मैदान तक का रास्ता जो कि बारिस के दिनों में स्कूल तक जाने वाला कच्चा रास्ता,कटा फीटा व कीचड़ से भरा हुआ रहा है  इस सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया, इसकी लागत 2766000 लाख रु.है तथा सीसी रोड की लंबाई लगभग 185 मीटर की और 27 फ़ीट चौड़ाई की बननी है जिसमे रोड के दोनों ओर नाली निर्माण भी किया जाना है।

 बताना लाजमी होगा कि इसी रास्ते मे एसडीएम कार्यालय और छुरा नगर के लगभग सभी स्कूल जाने का एक सरल और छोटा रास्ता है जहाँ से आवागमन बना रहता है।

    भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पंचायत सीएमओ सचित साहू,नप.खोमन चंद्राकर,अशोक(मक्खू)दीक्षित सभापति थानसिंह निषाद,भोलेशंकर जायसवाल,पार्षद चित्ररेखा ध्रुव,मीना चंद्राकर,भारती सोनी,देवमती साहू,रजनी लहरे,हेमन्त कंसारी,चनमीत सिंह भाटिया उपस्तिथ थे।


Share This

0 comments: