ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक सम्पन्न, विभिन्न विषयों पर किया गया चर्चा, बुथ कमेटी का किया जाएगा जल्द गठन
लोरमी - लोरमी ब्लाक कांग्रेस कमेटी के द्वारा साहू धर्मशाला में बैठक आयोजित किया जिसमें सर्व प्रथम उपस्थित कार्यकर्ताओं का परिचय किया गया। ततपश्चात संगठनात्मक विषयो पर चर्चा करते हुए, नगर निगम, नगर पालिका नगर पंचायत उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर ख़ुशी मनाया गया। कोरोना के नए वेरिएंट के सम्बंध में, शासन के द्वारा चल रहे धान खरीदी में किसानों के बारे जानकारी, कांग्रेस सरकार के द्वारा संचालित योजनाओं के प्रचार प्रसार के सम्बंध, कांग्रेस के बुथ, सेक्टर, ज़ोन कमेटी गठन के साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में ब्लाक कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के अनुपस्थिति के सम्बंध में चर्चा किया गया व संगठन समन्वय व आगामी विधानसभा चुनाव के सम्बंध में चर्चा किया गया।सागर सिंह बैस ने कहा कि हम सभी को कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित रहना चाहिए, कार्यकताओ का मन जीतेगा वही नेता बन सकेगा हमारी असली ताकत कार्यकर्ता है। कार्यकताओं का सम्मान हमेशा होना चाहिए। सत्ता में आने के लिये बड़ा दिल रखना पड़ेगा। सभी कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में उपस्थित रहना चाहिए। आने वाले विधानसभा चुनाव में लोरमी कांग्रेस का विधायक, सांसद बनाने का प्रण ले। कार्यकर्ता ही पार्टी की ताकत होती है। हम सभी को संगठन से मिली दायित्व को ईमानदारी से निभाना चाहिए। कांग्रेस पार्टी भुपेश सरकार के द्वारा जनहित कार्यो व कांग्रेस के विचारधारा को हम सभी को मिलकर जन जन तक पहुचना है। कांग्रेस की राज्य सरकार ने किसानों का कर्ज माफ किया जो आज तक किसी सरकार ने नही किया। कांग्रेस सरकार किसान, युवा, बुजुर्ग, बेरोजगार, महिलाओं, गरीबों का ख्याल रखने वाली सरकार है। मैं कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता हूं इसका मुझे बहुत गर्व है। पूर्व प्रत्याशी जवाहर साहू ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि बुथ जितना मजबूत होगा उतना ही हमारी पार्टी मजबूत होती है। हम सभी को पार्टी को मजबूत करने के लिए अपने बुथ को मजबूती करना आवश्यक है। हम सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अपना दायित्व निर्वहन करना चाहिए। कांग्रेस सरकार के द्वारा काफी महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित किया जा रहा है जिससे आज छत्तीसगढ़ की अलग पहचान मिल रहा है। किसान खुशहाल नजर आ रहा है। किसानों का कर्ज माफ, बिजली बिल हाफ सहित सभी वर्गों का ख्याल रखा गया जिसको हम सभी को गाँव गाँव जाकर सरकार की उपलब्धि को बताना होगा। कार्यक्रम को शोभाराम कश्यप, अलख राठौड़, अनिल दास, नितेश पाठक, रामशरण खांडेकर, मेन भार्गव ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन व आभार व्यक्त ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरेश पाटले के द्वारा किया गया। बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सागर सिह बैस, जिला पंचायत उपाध्यक्ष लेखनी चन्द्राकर, जनपद उपाध्यक्ष खुशबू वैष्णव, सविता पाठक, अनिल दास, जवाहर साहू, शोभाराम कश्यप, रामशरण खांडेकर, अलख राठौड़, राहुल सिंह, नितेश पाठक, अनूप दास, बलीराम डहरिया, खुशवन्त कश्यप, जितेंद्र पाठक, रामप्रकाश यादव, भूपेंद्र साहु, देवेंद्र पात्रे,मेन भार्गव, रामजी साहू, बजरंग चतुर्वेदी, साहिल लहरिया, सुनील मिश्रा, नागेश गुप्ता, मिंशु मसीह, सुनील निर्मलकर, सुग्रीव यादव, परेश सिह, अश्वनी सोनवानी, सुनील बंजारा सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

0 comments: