14 दिसंबर 2021

सतनामी युवा सफेद ध्वज लहराते बस्तियों में पहुंचे,गुरु घासीदास शोभा यात्रा का किया प्रचार


 सतनामी युवा सफेद ध्वज लहराते बस्तियों में पहुंचे,गुरु घासीदास शोभा यात्रा का किया प्रचार।


रायपुर/ राजधानी में 16 दिसम्बर को निकलने वाली गुरु घासीदास शोभायात्रा के प्रचार- प्रसार के लिए सोमवार को सतनामी युवाओं ने अपने सामाजिक बाहुल्य बस्तियों में जाकर समाज जनों से जनसंपर्क किया। खम्हारडीह स्थित सतनाम भवन में पूजा अर्चना पश्चात बाईकधारी युवाओं को समाज के वरिष्ठजन श्रीमती शकुन डहरिया, के.पी. खण्डे, डॉ. जे.आर. सोनी, एल. एल. कोसले, एस.के. सोनवानी ने संयुक्त रुप से सफेदध्वज दिखाकर रवाना किया ।

आयोजन समिति के प्रवक्ता चेतन चंदेल ने बताया कि संपर्क के दौरान 16 दिसंबर को शोभायात्रा में श्वेत वस्त्र धारण कर पंथी व झांकी के साथ शामिल होने, 18 दिसम्बर को जयंती पर्व के दिन अपने- अपने घरों के द्वारा व आंगन में दीप जलाने तथा इसी तिथि को सभी पवित्र जैतखाम में नया पालो (झंडा) चढ़ाने, रात्रि कालीन में फुहडता वाले कोई भी कार्यक्रम नहीं कराने  तथा शासन- प्रशासन द्वारा जारी कोरोना गाईड लाईन व अन्य दिशा निर्देशों का पालन करने के लिए जागरूकता का संदेश दिया गया ।

बाईकधारियों का उत्साहवर्धन करने सतनामी समाज के वरिष्ठ नेता सुंदरलाल लहरें ,जयबहादुर बंजारे, आर.पी. भतपहरी, बी.आर. त्रिवेंद्र आदि पहुंचे ।

   बाईक रैली में सुंदरलाल जोगी, कृष्ण कुमार बरमाल, चेतन चंदेल, बबलू त्रिवेंद्र, पं. अंजोर दास बंजारे, प्रकाश बांधे, मनीष कोसरिया, मनोज बंजारे ,सुभाष कोसरे, शैलेंद्र बघेल ,जितेंद्र आजाद, कृष्णा कोसले, नंदू मारकंडे ,मानसिंह गिलहरें ,बाबा डहरिया ,प्रेम बघेल, नामदास मारकंडे ,भूपेंद्र डहरिया, प्रेम बंजारे ,आशाराम लहरें,अक्षय जोशी, रेणु जांगड़े ,अंजली बरमाल, गिरवर वारे ,धर्मेंद्र बघेल, के.सी  टंडन, पवन बांधे, विजय चेलक ,राहुल बंजारे, शेखर मधुकर,चंद्रपाल घृतलहरे, हिरामन बघेल सहित अनेकों युवा शामिल थे।

युवाओं का जत्था सफेदध्वज लहराते व बाबा जी की जयकारा लगाते खम्हारडीह, मोवा, पंडरी, डब्ल्यू. आर.एस. कॉलोनी ,खमतराई, गुढ़ियारी, आमापारा प्लाजा आदि जगह होते हुए डॉ. राजेंद्र नगर सतनाम भवन पहुंचकर समाप्त हुई ।इस दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया।


Share This

0 comments: