बाबा गुरु घासीदास जी की 265वीं जयंती महोत्सव हर्षोउल्लास के साथ ब्लाक मुख्यालय मालखरौदा में मनाया गया।
मालखरौदा/मालखरौदा ब्लाक में समस्त सतनामी समाज द्वारा संत शिरोमणी बाबा गुरु घासीदास जी की 265वीं जयंती समारोह दिनांक 18 दिसंबर 2021 को मालखरौदा ब्लाक में समस्त सतनामी एवं सतनाम प्रेमीयों द्वारा बाबा जी की जयंती हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया जिसमें मालखरौदा ब्लाक के समस्त ग्रामों से ब्लाक मुख्यालय पहुँचकर सतनाम शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें युवा बच्चे बुजुर्ग महिला आदि लोगो ने सहभागिता निभाई एवं मालखरौदा बस्ती से होते हुए बीरभाठा चौक से पद यात्रा करते हुए जैतखाम स्थल पहुँचकर शाम 06:00 बजे नारी शक्ति की प्रतिनिधित्व करते हुए साक्षी युगल किशोर बंजारे जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 22 के हाथों जैतखाम में ध्वजारोहण सम्पन्न किये गए,इस जयंती कार्यक्रम में क्षेत्र के समस्त सामाजिक कार्यकर्ता नेतागण उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाये हैं,इसी बीच सतनाम भवन और जैतखाम की सुरक्षा व्यवस्था के लिए चार दिवारी आहाता निर्माण का भूमि पूजन नेताओ के द्वारा किये गये,इस कार्यक्रम में मुख्य रूप में उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ता प्रभारी ब्लाक अध्यक्ष जी.आर.बंजारे,पूर्व ब्लाक अध्यक्ष देवा लहरे,जिला पंचायत सदस्य साक्षी युगल किशोर बंजारे,जनपद सभापति अरुण महिलांगे ,कांग्रेस कमेटी ब्लाक अध्यक्ष महिला श्रीमति कुसुमलता अजगल्ले जी,मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष लोकेश्वरी देवा लहरे, मोहनमणि जाटवर,एडवोकेट ठाकुरराम मनहर, शांति रात्रे,सामाजिक कार्यकर्ता व् पत्रकार भूपेन्द्र घृतलहरे एवं समस्त शिक्षकगण एच. एल.भारती प्राचार्य,शोभाराम खूंटे, कुलदीप कुर्रे, महेश लहरे,मनोज जोशी,एवं पंचायत सरपंच सचिव अधिकारी कर्मचारी आदि सामाजिक जन उपस्थित रहे हैं।

0 comments: