छत्तीसगढ़ अंशकालीन स्कुल सफाई कल्याण संघ ने सचिव स्कुल शिक्षा विभाग के डॉक्टर कमलप्रीत सिंह से मंत्रालय में मुलाकात किये एवं अपने लंबित मांगो पर चर्चा किये।
चंद्रपुर विधायक राम कुमार यादव से भी मंत्रालय में मुलाकात हुआ।
रायपुर / छग अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी कल्याण संघ ने सचिव स्कूल शिक्षा विभाग डॉक्टर कमलप्रीत सिंह से की मंत्रालय में मुलाकात किये,जिसमें छत्तीसगढ़ अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी की प्रथम बैठक 25 से 30 अक्टूबर को आहूत की गई हैं जिसमें स्कूल शिक्षा विभाग पदेन अधिकारी एवं सामान्य प्रशासन विभाग सदस्य, वित्त विभाग के सदस्य उपस्थिति रहेंगे जिसमें पूर्ण कालीन कलेक्टर दर मांग मुख्य हैं,दूसरा अनुकंपा नियुक्ति काम से बेदखल किये गये कर्मचारी को पुनः वापस तथा नियुक्ति प्रमाण विकास खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा पत्र विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की गई जिसमें प्रांत अध्यक्ष संतोष खांडेकर,पुनेश्वर घृतलहरे गौकरण जांगड़े,दुलारचंद, श्यामदेव रवि उपस्थित थे,वही चंद्रपुर विधानसभा के विधायक राम कुमार यादव से भी स्कुल सफाई कर्मचारियों ने मुलाकात मंत्रालय में किये और अपने जायज मांगो को जल्द अपने कांग्रेस सरकार से पूरा करवाने के लिये निवेदन किए गए हैं,जिस पर विधायक ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से चर्चा करने की बात कही है अब विधायक श्री राम कुमार यादव द्वारा स्कुल सफाई कर्मियों के 11 साल से लंबित जायज मांगो को अपने छग सरकार से पूरा करवा पाते हैं कि नही यह देखने योग्य है,वैसे विधायक श्री राम कुमार यादव मुख्यमंत्री के खास माने जाते हैं तो उनके द्वारा यदि सफाई कर्मियों के मांग पूरा हो जाता है तो स्कुल सफाई कर्मी राम कुमार यादव का ऋणी हो जाएंगे।

0 comments: