सतनाम जैतखाम को तोड़वाने वाले कटारी के कांग्रेसी सरपंच पर मालखरौदा थाने में की गई रिपोर्ट दर्ज।
एवं सामाजिक कार्यकर्ताओ द्वारा मालखरौदा तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर जल्द कार्यवाही करने की मांग की गई है ।
कटारी के सामाजिक कार्यकता भाजपा मंडल छपोरा के महामंत्री मोहरसाय लहरे,पिरदा से लक्षमण भारद्वाज जी, एवं अलग अलग गांवों से गए हुए आम जन की उपस्थिति में मालखरौदा तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया है।
मालखरौदा जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत कटारी के कांग्रेसी नेता व् सरपंच श्याम कुमार केवट द्वरा समाज के महान संत परम् पूज्य संत शिरोमणि गुरुघासीदास बाबा जी का प्रतीक चिन्ह सतनाम जैतखम्भ को छत -विच्छेद कर छति पहुँचाकर आस्था पर ठेस पहुचाया है,
मेरा -और समस्त आम जन का यह कहना है कि दोषियों पर दंडात्मक कार्यवाही कर जहाँ जैतखम्भ को छति पहुचाया गया है वही सह सम्मान पुनः जैतखम्भ स्थापित करें,
अगर ऐसा नही किया गया तो हम मजबूर होकर उग्र विशाल आंदोलन करने को हम पीछे नही हटेंगे, ज्ञापन सौंपने वालो में कन्हैया लाल,मनहरण रात्रे,मनोज कुमार,दुजेराम खूंटे,जितेंद्र खूंटे,अश्वनी,सूरज खूंटे,मोहरसाय लहरे,शील कुमार,लक्ष्मण आदि उपस्थित रहे हैं।

0 comments: