10 अक्टूबर 2021

आर टी आई कानून का उलंघन जोगीडीपा स्कुल के जनसूचना अधिकारी द्वारा की जा रही है।


 आर टी आई कानून का उलंघन जोगीडीपा स्कुल के जनसूचना अधिकारी द्वारा की जा रही है।


मध्यान भोजन संचालन करने वाली समहू के कार्यशैली की जानकारी लेने के लिये लगाये गए हैं आर टी आई,पर जानकारी नही दी जा रही है।


समूह की कार्यशैली संदेह की दायरे में है। 

उचित मेनू के आधार पर नही देते हैं बच्चो को भोजन।


मालखरौदा / विकास खण्ड के ग्राम पंचायत भडोरा के आश्रित ग्राम जोगीडीपा के शासकीय प्राथमिक विद्यालय में बच्चो को दोपहर को मध्यान भोजन देने वाली महिला समूह के द्वारा बच्चो को मेनू के अनुसार भोजन नही दिया जाता है,इसी की जानकारी लेने के लिये आर टी आई कार्यकर्ता भुपेन्द्र लहरे ने डाक पोस्ट के माध्यम से  प्राथिमक शाला जोगीडीपा के जनसूचना अधिकारी से जानकारी मांगी गई थी मगर एक माह बीत जाने के बावजूद प्रधान पाठक ईश्वर यादव ने जानकारी उपलब्ध कराना उचित नही समझा इससे साफ पता चलता है कि प्रधान पाठकों की मिली भगत से मध्यान भोजन देने वाली समूह संचालक अध्यक्ष के द्वारा स्कूली छात्र छात्राओं के भोजन पर खुद समहू अपना पेट भर रही है,तभी तो इस आर टी आई कानून का उलंघन करते हुए जानकारी देना उचित नही समझ रहे हैं इस तरह से बच्चो के भोजन पर हेराफेरी करने वाले समूहों को शासन जल्द निरस्त करके किसी अन्य समहू को इसकी संचालन के लिये सौपे तभी इनको समझ आएंगे,मिली जानकारी के अनुसार पिछले साल कोरोना काल के समय भी इस समहू द्वारा खराब दाल को बच्चो को बाटा गया था जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने समूह से की थी फिर भी समहू के अध्यक्ष द्वारा सही तरीके से भोजन नही दिया जाता है,यदि यह संचालन करने वाली समूह सही होती तो आर टी आई कानून का उलंघन नही करती और जानकारी उपलब्ध कराती इससे साफ जाहिर होता है कि बच्चो के खाद्य पदार्थों पर किस तरह बन्दर बाट किया जाता होगा यह समझने योग्य है,ऐसे संचालन करने वाली समूह पर शासन उचित कार्यवाही करती है कि नही यह देखने योग्य होगा,वैसे आर टी आई कार्यकर्ता लहरे द्वारा अब प्रथम अपीलीय अधिकारी से आवेदन प्रस्तुत करेंगे ताकि बच्चो के खाद्यय सामग्री पर कोई कैसे गलत तरीके से कमाई करता है उसकी जानकारी साफ हो सके।


Share This

0 comments: