03 अक्टूबर 2021

नवीन महाविद्यालय नवागढ़ में सेमीनार, निबंध एवं चित्र कला प्रतियोगिता संपन्न ।


 महात्मा गांधी  जयंती,   मद्य-निषेध सप्ताह।


नवीन महाविद्यालय नवागढ़ में सेमीनार,  निबंध एवं चित्र कला प्रतियोगिता संपन्न ।


जांजगीर चांपा,03 अक्टूबर, 2021/  राष्ट्र पिता महात्मा गांधी  की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को मद्य -निषेध सप्ताह अन्तर्गत  शासकीय नवीन महाविद्यालय नवागढ़ में नशा उन्मूलन विषय पर सेमीनार का आयोजन किया गया ।   निबंध एवं चित्र कला प्रतियोगिता में भी विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में पी जे एन महाविद्यालय के प्राध्यापक श्री राजेन्द्र विजयवार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय के जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष श्रीमती प्रीति कर्ष ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सत्य और अहिंसा के पुजारी थे । उन्होंने अहिंसा के माध्यम से देश को स्वतंत्रता दिलाई।  महात्मा गांधी ने नशामुक्त और स्वच्छ भारत का सपना देखा था।  उन्होंने कहा कि नशा मुक्त समाज के लिए हम सबको प्रयास करना चाहिए।


 उप संचालक समाज कल्याण श्री टी पी भावे ने कहा कि हम सब को स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता और नशा मुक्त होना जरूरी है। नशे के कारण शारीरिक, आर्थिक और मानसिक रूप से हम कमजोर होते हो जाते हैं। हम सब को नशा मुक्त व स्वच्छ भारत निर्माण के लिए प्रयास करना चाहिए।


कार्यक्रम  एन एस एस अधिकारी प्राध्यापक सुश्री स्नेहा थवाईत   के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन प्राध्यापक श्री लोकनाथ साहू ने किया।


Share This

0 comments: