27 सितंबर 2021

अंशकालीन को पूर्ण कालीन करवाने के लिये रायपुर धरना प्रदर्शन में सामिल होंगे मालखरौदा विकास खण्ड के समस्त स्कुल सफाई कर्मचारी


 अंशकालीन को पूर्ण कालीन करवाने के लिये रायपुर धरना प्रदर्शन में सामिल होंगे मालखरौदा विकास खण्ड के समस्त स्कुल सफाई कर्मचारी ।





मालखरौदा / मालखरौदा विकास खंड अंतर्गत समस्त स्कूलों में कार्यरत अंशकालीन स्कुल सफाई कर्मचारियों की बैठक दिनांक 26 सितम्बर 2021 को अड़भार स्कुल में ब्लाक अध्यक्ष सुनील लहरे के नेतृत्व में बैठक ली गई,इस बैठक का मुख्य उद्देश्य यह है कि छग के समस्त स्कूलों में कार्यरत स्कुल सफाई कर्मचारियों को पूर्ण कालीन करवाने के लिये संघ के प्रदेश अध्यक्ष संतोष खांडेकर के आव्हान पर रायपुर बुडा तालाब के पास धरना प्रदर्शन किया जाना है,एवं सीएम हाउस घेराव भी किये जायेंगे,आपको बता दें यह स्कुल सफाई कर्मचारी सन 2011 से छत्तीसगढ़ के समस्त स्कूलों में नियुक्त हुए हैं और 2 घण्टे कार्य करने के नियम बनाया गया है शासन के द्वारा इस दो घण्टे के हिसाब से इनको मात्र दो हजार मासिक मानदेय दिए जाते हैं वह भी हर माह जमा नही करते है,इस मंहगाई के दौर में इतने कम वेतन में इनका घर परिवार कैसे चलता होगा यह सोचने योग्य है,पूर्ववती सरकार भाजपा के द्वारा इन सफाई कर्मियों का जमकर शोषण किया गया और उन्ही भाजपा के राह पर कांग्रेस के वर्तमान सरकार भी चल रही है जबकि यह कांग्रेस सरकार ने चुनाव के समय अपने घोषणा पत्र में इन्हें नियमित करने का वादा किया गया था,उस वादे यह कांग्रेस सरकार बनते ही भूल गया,क्या इन नेताओं के जुबान का कोई भरोसा नही किया जा सकता जो 10 दिनों में नियमित करने की बात किये थे वह आज तीन वर्ष होने को है फिर भी नियमित नही किया गया,इसी कारण वश दस साल से संघर्ष करते आ रहे सफाई कर्मचारियों ने अपने घोषणा पत्र में किये गए वादे को पूरा करवाने के लिये सरकार से जंग की शुरुआत करने के लिये स्टांग हो गए है,इस वजह से मालखरौदा विकास खंड के समस्त कर्मचारी रायपुर धरना प्रदर्शन में शामिल होने के लिए कमर कस लिए हैं,इस बार कांग्रेस अपने वादे पूरा नही करते हैं तो आगामी चुनाव में इन्हें भुगतना पड़ेगा।


Share This

0 comments: