15 सितंबर 2021

आरटीआई कानून की उड़ाई जा रही है धज्जियां,ग्राम पंचायत भडोरा द्वारा ।


 आरटीआई कानून की उड़ाई जा रही है धज्जियां,ग्राम पंचायत भडोरा द्वारा ।


जनपद सीईओ साहब पत्रकारों का फोन उठा लिया करें महोदय जी जिससे इस बारे में आपसे चर्चा की जा सके।


मालखरौदा/ मालखरौदा जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत भडोरा में सुचना जानने का अधिकार कानून के तहत आर टी आई कार्यकर्त्ता भुपेन्द्र लहरे सतनामी द्वारा पिछले माह जानकारी मांगी गई थी, जिसको एक माह से अधिक हो जाने के बाद भी ग्राम पंचायत जनसूचना अधिकारी मोतीलाल चन्द्रा द्वारा कोई जानकारी नही दी गई है, इससे पता चलता है कि ग्राम पंचायत द्वारा कितना भ्रस्टचार  किया गया होगा,आर टी आई कार्यकर्ता भुपेन्द्र लहरे सतनामी ने पिछले माह 3 अगस्त को डाक पोस्ट के माध्यम से आरटीआई लगाये थे जो एक माह बीत जाने के पश्चात किसी भी तरह से कोई जानकारी नही दी जा रही है,लहरे द्वारा सरपंच पुत्र से इस बारे में फोन करके जानकारी लेना चाहा तो सरपंच पुत्र किरण चौंहन का कहना है कि हमे आपका कोई लेटर नही मिला है जो आपको जानकारी देंगे,यही बात सचिव मोतीलाल चन्द्रा का भी कहना है,जबकि सोचने वाली बात यह है कि उसी 3 अगस्त 21 को एक और पंचायत में आरटीआई लेटर भेजा गया था लहरे द्वारा ग्राम पंचायत नवागांव में तो वहाँ लेटर एक हप्ते से पहले ही पहुँच गया था,जबकि एक साथ ही दोनों पंचायत में आर टी आई लगाये गए थे,तो सोचने वाली बात यह है कि या तो भडोरा पंचायत के जनसूचना अधिकारी जानकारी देने से बचने के लिये झूठ बोल रहे हैं कि उन्हें लेटर नही मिला है, जबकि डाक विभाग से फोन करके जानकारी लिये गये लहरे के द्वारा तो वह कहते है हम आपके दोनों लेटर पहुँचा दिए हैं,हमारी कोई गलती नही है,तो समझा जा सकता है कि ग्राम पंचायत के द्वारा कितना भ्रष्टचार किया गया होगा जिससे वह 14 वे वित्त और 15 वे वित्त की राशि का क्या क्या काम किया गया है या बिना काम करवाये खा गए होंगे यह समझने योग्य है,तभी तो साफ इंकार किया जा रहा की हमे लेटर ही नही मिला है,आप सभी को ज्ञात होगा पिछले माह ही इस ग्राम पंचायत के पूर्व सचिव सुरेश चन्द्रा को 17 लाख रूपये घोटाले करने के एवज में शक्ति एसडीएम द्वारा निलंबित किया गया हैं,जो पूर्व सरपंच के दस्तखत के बिना ही 17 लाख रुपये का गबन किये गए हैं,इस कारण उन्हें निलंबन कर दिए गए,अब उसी ग्राम पंचायत भडोरा में वर्तमान सरपंच सचिव द्वारा पुनः भ्र्ष्टचार करने की बू आ रही है तभी तो सुचना के अधिकार कानून की धज्जिया उड़ाते हुए जानकारी नहीं दी जा रही है,वही पंचायत सचिव हमेशा अपने कार्यलयिन समय से नदारत रहते है जिससे ग्रामवासियों को अपने समस्या का समाधान नही मिल पाता सचिवालय में हमेशा ताला लगा रहता है।


    बयान

 सचिव मोतीलाल चन्द्रा

हमे आपका आरटीआई लेटर नही मिला है मिलते तभी तो जानकारी देते लहरे जी।


बयान आरटीआई  कार्यकर्ता भूपेंद्र लहरे सतनामी

मेरे द्वारा ग्राम पंचायत भडोरा में आर टी आई कानून के तहत ग्राम पंचायत भडोरा में आये हये 14वें वित्त और 15वें की राशि की जानकारी मांगी गई है पिछले 3 अगस्त को मैंने डाक पोस्ट के माध्यम से लगाये गए थे जो मुझे एक माह से अधिक हो जाने के वाजूद जन सूचना अधिकारी मोतीलाल चन्द्रा द्वारा किसी भी प्रकार से कोई जानकारी नही दिए गए हैं,बल्कि वह कहते हैं हमे आपका लेटर नही मिला है,अब सोचने वाली बात यह है कि डाक विभाग वाले कह रहे हैं कि हम आपके लेटर सही समय पर पहुँचा दिए हैं,और ग्राम पंचायत कहती है हमे आपका लेटर नही मिला तो क्या मेरे द्वारा लगाए गए आर टी आई लेटर को जमीन खा गई या आसमान जो अब तक ग्राम पंचायत में नही पहुँचा,इस तरह झूठ बोलते हैं ग्राम पंचायत अपने काले कारनामे को छुपाने के लिए,मगर कब तक नही देगें जानकारी अब तो दूसरा अपील भी किया जाएगा मेरे द्वारा।


Share This

0 comments: