17 अगस्त 2021

जोगीडीपा से बड़े रबेली पहुँच मार्ग रोड करिया बहरा,पुनः टूटकर बेहाल हो गया,फिर भी ग्राम पंचायत और क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की आँखे नही खुल रही है।


 जोगीडीपा से बड़े रबेली पहुँच मार्ग रोड करिया बहरा,पुनः टूटकर बेहाल हो गया,फिर भी ग्राम पंचायत और क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की आँखे नही खुल रही है।

पिछले वर्ष 20 लाख रूपये की लागत से पुल बनवाने के लिये जनपद के अधिकारी द्वारा घोषणा करके गये थे ग्राम पंचायत को,मगर अब तक नही बना पुल पुलिया सड़क फिर से बद से बत्तर हालत में है।


आवागमन में भारी परेशानियों का सामना क्षेत्र की जनता को हो रही है।


मालखरौदा/जांजगीर चाम्पा जिले के मालखरौदा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत भडोरा के आश्रित ग्राम जोगीडीपा के करिया बहरा नामक तालाब का रोड टूट कर जर्जर हो गया है जो पहले ही बरसात में टूट चुका है,जो पिछले वर्ष भी बरसात के भारी बारिस में उसमें लगे डोल पुल टूटकर बह गया था जिसको लेकर हमारे चैनल भूमि एक्सप्रेस के द्वारा प्रमुखता से खबर चलाया गया था,जैसे खबर प्रकाशन हुआ उसके दूसरे दिन जनपद से अधिकारी पहुँचकर उक्त करिया बहरा तालाब का निरीक्षण किया गया और उस टूटे हुए तालाब पार रोड को बनवाने के लिए ग्राम पंचायत को निर्देश दिये गए थे और 20 लाख रुपये से निर्मित पुल पुलिया बनाने की बात कही गई थी,तो ग्रामीणों में ख़ुशी का माहौल था,मगर ग्रामीणों का ख़ुशी चकनाचूर हो गया है जो सालभर बीत जाने के बाद भी उक्त करिया बहरा तालाब पार सड़क जस के तस् टूटे हुए हैं एवं ग्राम पंचायत भडोरा जोगीडीपा बरभाठा,और उनके निकट ग्राम पिरदा रबेली आदि के ग्रामीणों को आने जाने में बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ रहे हैं,फिर भी ग्राम पंचायत एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों बीडीसी विधायक आदि शासन के अधिकारी कर्मचारियों की आँखे बंद हैं,इनको इस टूटे हुए तालाब पार का हाल नही दिखता हैं जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है,यहाँ के सरपंच द्वारा उस तालाब पार को टेम्पररी बनवा कर मात्र खाना पूर्ति का काम किये गए हैं,जब पिछले वर्ष के टूटे हुए तालाब पार को पुल बनवाने के लिये जनपद के अधिकारी ने पुल पुलिया बनवाने के लिये 20 लाख की राशि का घोषणा किया था उसे ग्राम पंचायत द्वारा प्रस्ताव पास कर उसे बनवाने के लिए क्यों उचित कार्यवाही नही किये गए यह समझ से परे है,क्या ग्राम पंचायत भडोरा और क्षेत्र के बीडीसी जनप्रतिनिधि आदि शासन के नुमाइंदे इस जोगीडीपा से बड़े रबेली पहुँच मार्ग में स्थित तालाब रोड करिया बहरा का कायाकल्प करने की मंशा नही लगता है, तभी तो सबके सब आँख मूंद कर बैठे हैं,ऐसा प्रतीत होता है इस टूटे हुए  सड़क पर कोई बड़ा हादसा होने का इंतजार किया जा रहा है,कब इस ओर ध्यान देंगे क्षेत्र के जनप्रतिनिधि कब खुलेंगी  इनकी आँखे,नींद से जागो जनता के हित चाहने वाले  जनप्रतिनिधियों, वही ग्राम जोगीडीपा के ग्रामीण भी इसको बनवाने के लिए जनपद में कोई लिखित शिकायत एक भी ग्रामीण ने नही किये हैं,वैसे इस ग्राम में बड़े बड़े नेतागिरी वाली बात करने वाले लोग रहते हैं परंतु बात ही करते हैं काम कुछ नही करते,यदि इस ग्राम के 10 ग्रामीण ही इस विषय को लेकर जनपद में लिखित शिकायत करते तो इस समस्या का समाधान हो जाता मगर न तो ग्रामीणों को मतलब है न ही इस ग्राम पंचायत को ना ही इस क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को तब कैसे विकास होगा,हालाकि इस करिया बहरा टूटे रोड पर हर रोज जोगीडीपा के ग्रामीण चर्चा करते हैं चौक में बैठकर पर लिखित शिकायत कोई नही करते ना ही इस रोड़ के निर्माण को लेकर कोई धरना प्रदर्शन किये हैं,इसलिये ग्राम पंचायत से लेकर जनप्रतिनिधि भी आँख बंद करके तास्की देख रहें हैं ऐसा हाल तो है इस ग्राम पंचायत का और यही हालत जोगीडीपा से पिरदा सड़क मार्ग का हाल है,आप इस खबर में दोनों सड़क का हालत देख सकते हैं।



Share This

0 comments: