भाजपा दिग्गज नेता पूर्व विधायक चंद्रपुर क्षेत्र एवं संसदीय सचिव युद्धवीर सिंह जूदेव द्वारा मालखरौदा क्षेत्र के पत्रकारों का किया गया सम्मान।
टाइगर इज रिटर्न चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र।
मालखरोदा/पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव युद्धवीर सिंह जूदेव ने दिनांक 20 जून को मालखरौदा के रेस्ट हाउस में ब्लॉक के पत्रकारों को कोरोनावारियस के रूप में सम्मान किया गया। दो बार के पूर्व विधायक युद्धवीर सिंह जूदेव द्वारा ब्लॉक के विश्राम गृह में क्षेत्र की पत्रकारों द्वारा करोना से संबंधित मुद्दों को जान जोखिम में डालकर खबर उठाने के लिए दर्जनभर से अधिक पत्रकारों को सम्मानित किया है। जूदेव द्वारा श्री फल एवं साल दे कर क्षेत्र के पत्रकारों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उनके द्वारा पत्रकारों से पूछे गए सवालों का खुलकर जवाब दिया गया। उनके द्वारा बताया गया कि उनके 10 साल के कार्यकाल में लगभग 4000 करोड़ से अधिक की लागत से क्षेत्र में पक्की सड़कों का जाल बिछाया गया था जबकि आज सारी सड़के गड्ढों में तब्दील हो गया है, उन्होंने कहा कि उनके रखरखाव नव निर्माण के लिए स्थानीय विधायक द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसी प्रकार उनके कार्यकाल में सुलौनी और मोहंदी कला में बनाया गया एनीकट का लाभ क्षेत्र के किसानों को मिल रहा है।
*छोटे छोटे मुद्दो में आज करवाया जा रहा है एफआईआर*
उनका कहना था कि उनके समय में छोटी मोटी समस्या में एफआईआर होने से पहले समाधान हो जाता था मगर आग भाई भाई के खिलाफ एफ आई आर हो रहा है यहां तक कि भाजपा के कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी एफआईआर किया जा रहा है। आज क्षेत्र के अधिकारियों में जनप्रतिनिधियों का डर नहीं रह गया है यही वजह है कि कर्मचारी अधिकारी मुख्यालय में नहीं रहते जिसके कारण ग्रामीण उनसे मिलने के लिए भटकते रहते हैं ।
*पत्रकारों से अत्याचार बर्दास्त नही की जायेगी - युद्धवीर सिंह जूदेव*
युद्धवीर सिंह जूदेव ने कहा कि आज कई पत्रकारों के खिलाफ झूठे एफआईआर और जानलेवा हमला भी हो रहा है जिस पर उचित कार्यवाही नहीं किया जा रहा है। आने वाले समय में यदि किसी भी प्रकार से पत्रकारों को प्रताड़ित किया गया तो उनका मुद्दा ओ खुद उठाएंगे और सड़क में में धरने में बैठेंगे आने वाले समय में पूरे गांव गांव का दौरा करेंगे और जनहित के मुद्दों को उठाते रहेंगे। तीसरी बार वे चंद्रपुर विधानसभा से चुनाव खुद लड़ेंगे इसके लिए वे अभी से तैयारी शुरू कर रहे हैं क्योंकि जब से कांग्रेस की सरकार बनी है क्षेत्र के लोगों में डर का माहौल बन गया है कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता वसूली में लगे हुए हैं बिना चढ़ोत्तरी के किसी भी ऑफिस में आम ग्रामीणों का काम नहीं हो पा रहा है।
*अमीरों और गरीबों को लड़ाने का काम कर रही है कांग्रेस – युद्धवीर सिंह जूदेव*
जूदेव ने अपने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि आज कांग्रेस द्वारा अमीर और गरीबों के बीच खाई बनाया जा रहा है उनको छोटे छोटे मुद्दो में लड़ाया जा रहा है ।


0 comments: