01 जून 2021

धारदार हथियार से पुत्र ने आंगन में सो रहे अपने ही पिता की कर दी हत्या बाडी मे मिला शव


 धारदार हथियार से पुत्र ने आंगन में सो रहे अपने ही  पिता की कर दी हत्या बाडी मे मिला शव.....



रवि तंबोली ताहिर अली की रिपोर्ट


रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रिगवार के पीपरपारा का है यहां रहने वाले भावन सिंह  पिता गुलाब सिंह उम्र 60 की बीती रात उसके ही पुत्र सियाराम ने बसूले से गला काट कर हत्या कर दी

मिली जानकारी के अनुसार पिता और पुत्र दोनों आंगन में सोए थे आज सुबह जब घर के अन्य सदस्य सो कर उठे तो उनके होश उड़ गए खून से लथपथ लाश बाड़ी में थी , जिससे पूरे गांव में  सनसनी फैल गई तभी परिजनों को पता चला कि हत्या करने वाला कोई और नहीं उनका ही बेटा है मामले में पुलिस ने बेटे को अपनी हिरासत में ले लिया है और पूछताछ में जुट गई है शव का पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है अब तक हत्या के कारणों का पता नहीं चला है।


Share This

0 comments: