खुले आम तलवार लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार*
जांजगीर चांपा जिला के थाना डभरा क्षेत्र मैं उच्चाधिकारियों से दिशा निर्देश पर चोरो के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने का दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन प्राप्त होने पर थाना डभरा के अपराध क्रमांक 103/2021 धारा 457 , 380 IPC . एवं 25 आर्स एक्ट के फरार अरोपी संतोष सिदार पिता झाडू राम सिदार उम्र 28 वर्ष साकिन बघौद को घेराबंदी कर आज दिनांक 03.04.2021 को पकड़े एवं आरोपी के निशानदेही पर 01 नग बड़ा लोहे का तलवार एवं 30 Kg . चावल किमती 600 / - रूपया जप्त किये है । प्रार्थिया माधूरी वैष्णव पिता पदुमदास वैष्णव उम्र 36 वर्ष साकिन बघौद ने घटना दिनांक 28.02.21 को 11.05 बजें रिपोर्ट दर्ज कराई थी की उक्त आरोपी ने रात्रि के 02.00 बजे उसके घर के पीछे दिवाल तरफ से कुदकर कमरे का ताला तोड़कर 30 Kg . चावल , गैस सैलेंडर , चूल्हा , चोरी कर चस्मदीद गवाह चूड़ामड़ी वैष्णव व घनश्याम बंजारे को लोहे का तलवार से डराते हुए भाग गया है रिपोर्ट पर तत्काल उक्त अपराध धारा सदर कायम कर विवेचना किया जा रहा था । आरोपी को आज दिनांक 03.04.2021 के 12.45 बजें गिरफतार कर जेल भेजा जा रहा है उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक डी.आर.टंडन , सउनि . एस.एन.मिश्रा आरक्षक लक्ष्मीकांत लहरे महिला आरक्षक सबिना बानो का महत्वपूर्ण योगदान रहा है


0 comments: