06 मार्च 2021

धार्मिक नगरी रतनपुर में फिर दो महिलाओं की लाश मिलने से सनसनी फैल गई।


 धार्मिक नगरी रतनपुर में फिर दो महिलाओं की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। 


रतनपुर / धार्मिक नगरी रतनपुर में शनिवार सुबह फिर 2 महिलाओं की लाश मिलने से सनसनी फैल गईह्। बाईपास रोड पर यह लाशें ठीक उसी जगह मिली है, जहां कुछ समय पहले संदीप कहरा की हत्या हुई थी ।परिस्थितियां बता रही है कि इन महिलाओं की भी हत्या की गई है , जिन्हें हत्या के बाद खैर खुण्डी पहाड़ के गड्ढे में छुपा दिया गया था । शनिवार सुबह आसपास के लोगों ने महिलाओं की लाश देखी जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है तो वहीं लोगों की भी भीड़ जुटी हुई है। बताया जाता है कि बाईपास रोड निर्माण के साथ यहां बड़ी संख्या में भारी वाहनों की आवाजाही आरंभ हुई है, तब से यहां अवैध कोयला, जुआ, सट्टा अवैध शराब के साथ देह व्यापार भी खूब फल फूल रहा है। संदीप कहरा की हत्या भी इसी वजह से हुई होगी। पुलिस अभी संदीप कहरा की हत्या की गुत्थी सुलझा भी नहीं पायी थी कि इन 2 महिलाओं की लाश मिलने से पुलिस की मुश्किलें और बढ़ गई है। शुरुआती जांच में महिलाओं की पहचान नहीं हो पाई है। लोगों का कहना है कि दोनों महिलाएं इस क्षेत्र की नहीं है , तो वहीं महिलाओं के आसपास टॉर्च ,बैग, कंबल और कुछ कपड़े भी मिले हैं। पुलिस को भी संदेह है कि महिलाओं का संबंध देह व्यापार से हो सकता है। तो वही पुलिस महिलाओं की पहचान शिनाख्त करने में भी जुटी हुई है।




 

रतनपुर पुलिस के लिए यह बड़ी चुनौती है। बाईपास रोड पर लगातार आपराधिक गतिविधियां बढ़ती जा रही है, जिस कारण एक के बाद एक हत्या भी हो रही है । फिलहाल पुलिस इस अंधे कत्ल को लेकर सुराग तलाशने में जुटी हुई है । मौके पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्कॉट भी बुलाया गया है। बताया जा रहा है कि मृत महिलाओं में से एक लाल खदान बिलासपुर की रहने वाली है।


Share This

0 comments: