चन्द्रनाहू चन्द्रा युवक युवती परिचय सम्मेलन का सफल हुआ आयोजन
मालखरौदा // चन्द्रनाहू (चन्द्रा) केंद्रीय युवा समिति के तत्वधान में 28 फरवरी रविवार को मालखरौदा सद्भावना भवन में युवा समिति शपथ ग्रहण समारोह एवं युवक-युवती परित्यक्ता विधवा विधुर परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि जैजैपुर विधायक केशव प्रसाद चंद्र जी विशिष्ट अतिथि चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चन्द्रा कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ चोलेश्वर चंद्राकर जिला पंचायत सदस्य माधुरी टेकचंद चन्द्रा जिला पंचायत अध्यक्ष यनीता यशवंत चन्द्रा मालखरौदा जनपद उपाध्यक्ष लंबोदर प्रसाद चन्द्रा अध्यक्षता कर रहे चंद्रानाहु केंद्रीय समिति के दुतीय बार नवनिर्वाचित अध्यक्ष रामरतन चन्द्रा एवं केंद्रीय युवा अध्यक्ष महेंद्र गुड्डू चन्द्रा जिलाध्यक्ष जांजगीर चांपा जितेश कुमार चन्द्रा एवं समस्त युवा समितियों के योगदान से शपथ ग्रहण एवं युवक युवती परिचय सम्मेलन का सफल आयोजन मालखरौदा के सद्भावना भवन में सम्प्पन हुआ जिसमें युवक युवती परिचय सम्मेलन में कूल करीब 70 लड़की लड़को ने इस परिचय सम्मेलन में भाग लिया था इस कार्यक्रम में 21 गांवों को श्रद्धांजलि पेटी वितरण किया गया यह नेक पहल केंद्रीय चन्द्रनाहू समिति द्वारा किया गया है इस श्रद्धांजलि पेटी देने का मतलब यह है कि अगर कोई भी गांव में किसी व्यक्ति का निधन हो जाता है तो कपड़ा के जगह पर दान पेटी में सहयोग राशि दुखी परिवार को यथा सकती प्रदाय करना होगा तथा सभी चन्द्रनाहू समाज के गांवों में एक सहयोग पेटी दिया जाना है जिसमे सहयोग राशि एकत्रित करने होंगे जो सामाजिक कार्यक्रमों में राशि का उपयोग किया जा सकें इस परिचय सम्मेलन में सभी छेत्र के चन्द्रा समाज के स्वजाति बन्धुओं ने शोसल डिस्टेंस का पालन करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में सराहनीय योगदान रहा साथ ही युवा समिति के द्वारा मास्क एवं सेनेटाइजर का उत्तम व्यवस्था किया गया था


0 comments: