जैजैपूर के छिर्राडीह में गुरु घासीदास जयंती मनाई गई,जैजैपूर विधायक केशव चन्द्रा दिव्तीय दिवस मुख्य अतिथि रहें हैं।
जैजैपुर-जैजैपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत छिरराडिह में दिनांक 2/2/2021 से 4/2/2021 तक परम पूज्य संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती समस्त ग्राम वासियों ने मिलकर बड़ी धूम धाम से मनाया गया संत शिरोमणी गुरु घासीदास जी की जयंती के अवसर ग्राम वासियों के द्वारा रात्रि कार्यक्रम का आयोजन भी रखा गया था जिसमें सत्या कला मंच खम्हरिया को को शामिल किया गया था सत्या कला मंच के होनहार कलाकारों के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम पंथी का शानदार प्रदर्शन किया जिसमें सुप्रसिद्ध गायिका सुश्री आसना ओगरे जी सुश्री विज्ञान निधी निर्देशक डाक्टर व्यासनारायण जी तबला वादक सतनाम आर्गन मास्टर सत्यनारायण जी सभी कलाकारों के द्वारा बहुत ही मनमोहक प्रस्तुति रही है जिससे समस्त ग्राम वासियों ने कलाकारों एवं सभी आगंतुकों का हिरदय से आभार व्यक्त किया,इस तीन दिवसीय सतनाम का संदेश दिया गया और मानव मानव एक समान की विचारधारा को अंगित करते हुए सतनामी समाज के लोगो ने हर वर्ग को इस महान संत गुरु बाबा घासीदास जी की जयंती में आमंत्रित किए गए थे, जिसमें द्वितीय रात्रि कालीन को जैजैपूर के क्षेत्रीय विधायक मा.केशव प्रसाद चन्द्रा जी मुख्य अतिथि रहें हैं,इस पंथी कार्यक्रम आमकोनी के वर्तमान सरपंच परदेशी खूंटे,उपसरपंच सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे हैं।


0 comments: