तहसील अधिवक्ता संघ जैजैपुर के अधिवक्ता उत्तम सिंह चंन्द्रा ने कि हाई कोर्ट में याचिका दायर तहसील अधिवक्ता संघ जैजैपुर के अध्यक्ष सचिव को नोटिस जारी।
पुरा मामला तहसील अधिवक्ता संघ जैजैपुर की
है जहां तहसील अधिवक्ता संघ के सदस्य एवं पुर्व ग्रन्थालय पदाधिकारी के रुप में प्रेक्टिस लगभग 20 वर्षों से करते आ रहा है जहां तहसील अधिवक्ता संघ जैजैपुर के बारे एसोसिएशन में कुछ बातों को लेकर विवाद कि स्थिति बनी हुई है अधिवक्ता संघ जैजैपुर में कुछ दीन पहले ही नोटरी आफिसर के पद पर विज्ञापन जारी हुआ था लेकिन तहसील अधिवक्ता संघ जैजैपुर के अध्यक्ष सचिव ने मनमाने ढंग से सदस्य उत्तम सिंह चंन्द्रा के नाम को बार एसोसिएशन से विधिविरुद्ध काट कर बार एसोसिएशन से निष्कासित कर दिया गया है और जहां नोटरी आफिसर के पद पर डाले जा रहे आवेदन को तहसील अधिवक्ता संघ जैजैपुर के अध्यक्ष एवं सचिव के द्वारा लेने से इन्कार कर दिया गया है बार एसोसिएशन के सदस्य के द्वारा कई बार नाम जोड़ने के लिए बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सचिव को आवेदन देकर निवेदन किया गया था लेकिन अध्यक्ष सचिव ने अपने मनमाने ढंग से आवेदन लेने से भी इन्कार किया जाता था जिससे कि बार एसोसिएशन से विधिविरुद्ध निष्कासित उत्तम सिंह चंन्द्रा ने तंग आकर अधिवक्ता आर.के.केशरवानी के माध्यम से हाईकोर्ट बिलासपुर में याचिका दायर की है जहां से तहसील अधिवक्ता संघ जैजैपुर के अध्यक्ष सचिव को उच्च न्यायालय बिलासपुर के द्वारा नोटिस जारी कर छत्तीसगढ़ बार एसोसिएश न एवं तहसील अधिवक्ता संघ जैजैपुर के अध्यक्ष सचिव को एक सप्ताह के भीतर जवाब तलब किया है



0 comments: