सतनामी समाज का युवक युवती परिचय सम्मेलन जांजगीर में हुआ संपन्न
समाज के सांसद विधायक वैज्ञानिक बुद्धजीवी जनों ने इस कार्यक्रम में भाग लिये।
जांजगीर चाम्पा - सतनामी उत्थान एवं जागृति समिति सतनामी समाज जिला जांजगीर चांपा द्वारा 21 फरवरी को दिन रविवार को शारदा मंगलम जांजगीर में सतनामी युवक युवती प्रदेश स्तरीय परिचय सम्मेलन का आयोजन संपन्न हुआ। अतिथियों ने संत बाबा गुरु घासीदास के तैल चित्र की विधिवत पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विवाह योग्य युवक-युवती पंजीयन के पश्चात क्रमबद्ध अपना परिचय दीया साथ में उनके परिजन भी उपस्थित रहे। अध्यक्ष उतित भारद्वाज ने कहा युवक युवती परिचय सम्मेलन से समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों को एक अच्छा मंच मिलता है मिला है ऐसे आयोजनों से जीवन साथी चुनने में मदद मिलती है। समाज के प्रतिभागी युवक-युवतियों को आशीर्वाद दिया एवं मार्गदर्शन दिया। आयोजन सतनामी समाज के हर वर्गों के युवक-युवतियों के लिए या परिचय सम्मेलन किस से एक नई दिशा मिलेगी समिति हमेशा की तरह सतनामी युवक युवती परिचय सम्मेलन कार्यक्रम में समाज का सहयोग एवं आशीर्वाद रहा है। जिला मीडिया प्रभारी ललित कुर्रे ने कहा कि ऐसे आयोजनों से शादी में होने वाले फिजूल खर्ची को रोका जा सकता है कार्यक्रम से जिले एवं प्रदेश के अन्य जिलों के प्रतिभागियों को इसका लाभ मिले साथ ही तय हुए विवाह जोड़ें आदर्श विवाह सादगी विवाह को अपनाएं समाज से आह्वान किया सभी अतिथि पदाधिकारी कार्यकारिणी समाज के प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष कार्यक्रम को सहयोग प्रदान किए सबका आयोजन समिति हार्दिक अभिनंदन स्वागत सतनाम । वही श्रीमति शेषराज हरबंश ने कहा कि समाज को एक मंच पर लाकर फिजूल खर्च न करके एक ही स्थान पर सुयोग्य वर वधू ढूंढा जा सके इस उद्देश्य से हमारे इस परिचय सम्मेलन का उद्देश्य है इसी तरह से हमारे समाज के वरिष्ठ दो कृषि वैज्ञानिक डॉ.चंद्रशेखर खरे जी व् प्रोफेसर डॉ.सी एम देव जी द्वारा इस परिचय सम्मेलन की बारीकियों से जानकारी दी गईं और अतिथियों द्वारा आयोजन के लिए आयोजन समिति की कार्य की प्रशंसा व बधाई दी। इस अवसर पर अतिथियों में सांसद गुहा राम अजगल्ले विधायक श्रीमती इंदु बंजारे पूर्व सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले रवि परस भारद्वाज, श्रीमती शेष हरबंस, आयोजन समिति के जिलाध्यक्ष उतित भारद्वाज सुखराम मधुकर सचिव सुखदेव खुटे मीडिया प्रभारी डॉ ललित कुर्रे श्रीमती प्रियदर्शनी दिव्य डॉ दिलीप बर्मन अनिल अजगल्ले चंद्रकांत रात्रे प्रो डॉ जीआर पाटले श्रीमती प्रियदर्शनी दिव्य घसियाराम बंजारे अशोक बघेल भूपेंद्र लहरें श्रीमती अनीता घृतलहरे महारथी बघेल उत्तम पाटले डॉ चंद्रशेखर खरे रोहित डहरिया आसाराम महेश संजीव खरे श्रीमती कौशल्या खुटे आदि समाज के लोग उपस्थित रहे उक्त बातों की जानकारी डॉ ललित कुर्रे ने दी।




0 comments: