20 फ़रवरी 2021

हसौद पुलिस व गोताखोरों के कड़ी मस्कत से 2 दिनों के बाद मिला 16 वर्षीय गगन का डेड बॉडी


 हसौद पुलिस व  गोताखोरों के कड़ी मस्कत से 2 दिनों के बाद मिला 16 वर्षीय गगन का डेड बॉडी



 *हसौद - गोविन्द चंद्र क्राइम रिपोर्टर


जैजैपुर ब्लाक के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत हसौद के सोन नदी में 18/02/2021 दिन बुधवार की सुबह 11 बजे से एक युवक की डूबने की खबर मिली थी।जिसके बाद युवक का पतासाजी पुलिस जोर-सोर से कर रहे थे।हैरत की बात यह थी, कि पुलिस को ना ही युवक का पता चल पा रहा था और ना ही शव बरामद हो पा रहा था ।युवक 10 (दस) दिन पहले ही हसौद आया था।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गगन सिंह पिता विनोद सिंह उम्र 16 वर्ष जोकि उत्तरप्रदेश के कनौज जिले के किशनपुर गांव का रहने वाला है जो 10 दिन पहले ही हसौद अपने चाचा के पास काम सीखने आया था जो कि स्टील रेलिंग का काम करता है तथा वह बुधवार की सुबह करीब 11:00 बजे सोन नदी अपने मित्र प्रदीप सिंह पिता राधेश्याम उम्र 19 वर्ष जो कि गांव ततारपुर कानपुर बिहार का रहने वाला है जोकि दोनों नहाने के लिये गए हुए थे।तभी गगन नहाने के लिए नदी में उतरा लेकिन उसके बाद से वह बाहर आया ही नही।जिसके बाद साथ में नहा रहे प्रदीप ने इसकी सूचना अपने साथ रह रहे अन्य लोगो को दी जिसके बाद 112 को घटना के बारे में बताया गया। जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुँची व जांजगीर से गोताखोरो को बुलाया गया जो दो दिनों से युवक को ढूंढने का काम कर रहे है उन्हें भी कुछ हाथ नही लगा था। तो वही नदी के दूसरे तरफ नहां रहे अन्य लोगो ने बताया युवक नदी की गहराई नाप रहा था। लेकिन युवक के पिता ने बताया कि गगन को तैरना आता ही नही था। जो कि आज बिलासपुर की टीम गोताखारों द्वारा बड़ी मशक्कत के बाद आज दिनांक 20 फरवरी को सुबह 11 बजे के करीब डेड बॉडी को सोन नदी से गोताखोर के द्वारा निकाला गया। जिसमें हसौद थाना के प्रभारी एवं पूरी टीम का और जांजगीर एवं बिलासपुर से गोताखोर की पूरी टीम का योगदान रहा। तत्पश्चात बॉडी का पंचनामा एवं कागजी कार्यवाही कर पोस्टपार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैजैपुर ले जाया गया। साथ मे उनके परिजन का रो रो कर बहुत ही बुरा हाल था।


थाना प्रभारी पुष्पराज साहू

दो लड़के नहाने आय हुए थे रहने वाले यूपी के है हसौद उनके चाचा यहां स्टील रेलिंग का काम करने आये थे जिनका 16 वर्ष गगन सिंह का आज डेड बॉडी नदी के अंदर पाया गया जिसे रेस्क्यू टीम द्वारा बाहर निकाला गया


Share This

0 comments: