हसौद
रक्तदान शिविर में 104 लोगों ने किया रक्तदान,पहुंचे गुलज़ार सिंह ठाकुर
निस्वार्थ सेवा रक्तदान समूह हसौद व ग्राम पंचायत हसौद के सँयुक्त तत्वाधान में एकदिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया था जिसमें आसपास गाँवों के 104 लोगों ने रक्तदान करके एक मिशाल पेस की है।
बता दें कि जांजगीर जिले जैजैपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत हसौद के बाजार चौक में एकदिवसीय रक्तदान का कार्यक्रम आयोजित किया था जिसमें दूर-दराज में केवल फेसबूक व्हाट्सप्प के माध्यम से ही आम जनमानस,महिला,युवा,बुजुर्ग सहित पत्रकरों ने अपना बहुमूल्य रक्तदान करके कीर्तिमान स्थापित कर महानता का परिचय दिया है। कर कार्यक्रम को सफल बनाने के समस्त ग्राम वासियों व ग्राम पंचायत सरपँच,पंच सहित आम लोगों ने कार्यक्रम की सफलता के अहम भूमिका निभाया।
बाजार चौक हसौद में एक दिवसीय निःस्वार्थ रक्तदान समूह द्वारा 1 फरवरी को सुबह 09:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक रक्तदान कैंप का आयोजन किया था परंतु रक्तदाताओं की संख्या अधिक होने के कारण शाम 07 बजे तक रक्तदाताओं की भीड़ लगी रही जिसमें जैजैपुर विकासखंड के विभिन्न ग्राम पंचायतों के लोग केवल फेसबूक और व्हाट्सप्प से ही जानकारी मिलने पर रक्तदान करने पहुंचे वहीं हसौद के रामबाई कन्हैया लाल महाविद्यालय,शासकीय महाविद्यालय,विद्यालय,रास्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के छात्र-छात्राओं सहित महिलाओं में रक्तदान करने की अत्यधिक रुचि देखने को मिली जिसमें हसौद जनपद सदस्य रंभा भारद्वाज व शिक्षिका रूपा बंजारे ने रक्तदान किया तथा इस सभी रक्तदाताओं के लिए रक्त दान करने के पश्चात फल-फूल व जुश की विशेष व्यस्था रही तो वहीं महान कार्य करने वालों के लिए ग्राम पंचायत हसौद,निस्वार्थ सेवा रक्तदान समूह व बिलासा ब्लड बैंक द्वारा प्रमाण पत्र,शील्ड व अनेक उपहार प्रदान किया गया।
इस रक्तदान महादान आयोजन में डॉक्टरों की टीम द्वारा शरीर का सम्पूर्ण शारीरिक परीक्षण के पश्चात ही रक्तदान करने के लिए रक्तदान करने की समझाइस दी गई जिसमें जैजैपुर और हसौद के कई पत्रकारो व सरपंचों व जनप्रतिनिधियों ने अपना भी स्वेच्छा से रक्तदान किया
इस अवसर पर पधारे मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष माननीय चरणदास महंत प्रतिनिधि गुलजार सिंह ठाकुर,द्वय मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि यशवंत चंद्रा,युवा काँग्रेस जिलाध्यक्ष प्रिंस शर्मा ने संबोधित करते हुए रक्तदाताओं का खूब मनोबल बढ़ाया व रक्तदान करने वाले दान दाताओं का उज्जवल व सफल भविष्य का कामना किये कार्यक्रम की अध्यक्षता व रक्तदान समूह के अध्यक्ष तोषिबा लायन ने किया इस आयोजन पर प्रमुख रूप से भाजपा जिला मंत्री गोपी सिंह ठाकुर,जांजगीर नगर अध्यक्ष विवेक सिसोदिया,अनु.जाती विभाग प्रदेश सचिव राइसकिंग खूँटे,डभरा जनपद उपाध्यक्ष ख़ुशवंत चंद्रा,हसौद सरपँच प्रतिनिधि मनबोध साहू,पूर्व सरपंच हसौद नरसिंह साहू,मशहूर कवि सुरेंद्र मिश्रा,जैजैपुर सरपँच संघ अध्यक्ष छोटेलाल भारद्वाज,कर्मचारी संघ अध्यक्ष जगजीवन जांगड़े, प्रगतिशील सतनामी समाज अध्यक्ष खेमराज खटर्जी का विशेष योगदान रहा।मंच संचालन कमल भार्गव ने किया,समूह के संचालक सूरज टंडन,समूह संथापक शशिकांत शुक्ला,उपाध्यक्ष विजय निराला,सचिव बल्लू जायसवाल,कोषाध्यक्ष रितेश साहू,जनपद सदस्य रम्भा भारद्वाज,जैजैपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष वाशु चंद्रा ने कांर्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपना योगदान दिया तो स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ आरके दिवाकर,शिव साहू छपोरा,छोटुदास महंत,कृपासागर मैत्री,दादूराम सोनवानी,दिलसाय लहरे सामंतक टंडन,शिवम जायसवाल सहित विभिन्न पार्टी के नेता गण,गणमान्य नागरिक,प्रतिष्ठित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।


0 comments: