08 नवंबर 2020

सेवा सहकारी निगरानी समिति पिरदा के द्वारा कलेक्टर को पत्र लिखकर बोनस की तीसरी राशि जारी करने का आग्रह किया


 सेवा सहकारी निगरानी समिति पिरदा के द्वारा कलेक्टर को पत्र लिखकर बोनस की तीसरी राशि जारी करने का आग्रह किया।



मालखरौदा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पिरदा सरपंच तथा सेवा सहकारी निगरानी समिति अध्यक्ष ने कलेक्टर जांजगीर को पत्र लिखकर बोनस की तीसरी राशि जारी करने के लिए आग्रह किया है ।मिली जानकारी के अनुसार 1 नवंबर 2020 को धान की तीसरी किस्त जारी हो चुकी है परंतु तकनीकी त्रुटिवश बोनस की राशि किसानों के खाते तक नहीं आ पाई है इसलिए किसानों की परेशानियों को देखते हुए अध्यक्ष सेवा सहकारी निगरानी समिति के अध्यक्ष तथा सरपंच पिरदा ने  कलेक्टर जांजगीर को पत्र लिखकर तकनीकी त्रुटि को सुधरवाने एवं बोनस राशि खाते में जारी करने हेतु निवेदन किया है । विदित हो कि इसके पूर्व धान बोनस की दो किस्त जारी हो चुकी हैं और किसानों को मिल चुके हैं ।तीसरी किस्त तकनीकी त्रुटि बस किसानों के खाते तक नहीं पहुंच पाई हैं ।


Share This

0 comments: