किसानों के लिये सलाह इस नवम्बर माह के प्रमुख कृषि कार्य,डॉ. चंद्रशेखर खरे कृषि वैज्ञानिक द्वारा उचित सलाह।
-::संयुक्त जन जागरूकता अभियान::-
(स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महान समाज सेवक स्व. हिंच्छाराम खरे एवं स्व.गणेशराम खरे तथा महान देहदानी स्व.मनोज कुमार खरे''की स्मृति मे) कृषि वैज्ञानिक चंद्रशेखर खरे(सस्यविज्ञान) एवं चंद्रमणिदेव, वरिष्ट कृषि वैज्ञानिक द्वारा कृषक जनहित मे किसानो के लिए सलाह इस 01/11/2020 नवंबर माह के प्रमुख कृषि कार्य...
1. रबी फसलों के लिए खेत की तैयारी करें, इस हेतु ट्रैक्टर चलित रोटावेटर अथवा कल्टीवेटर का प्रयोग कर खाली खेतों में उथली जुताई करें, इस हेतु मूंग उड़द खेसरी चना कुसुम सूरजमुखी अलसी एवं चारे वाली फसलों की बुवाई करें।
2. रबी मौसम में बोयी जाने वाली दलहनी व तिलहनी फसलो फसलों की 15 नवंबर के आसपास बुवाई कर लेने से कीट व्याधियों का प्रकोप न्यूनतम होता है।
3. चने में बीजोपचार अवश्य करें, इसके लिए कार्बेंडाजिम दवा 1.5 ग्राम प्रति किलो बीज एवं राईजोबियम और ट्राईकोडर्मा कल्चर 6 से 10 ग्राम ट्राईकोडर्मा प्रति किलो बीज की दर से उपचारित कर बुवाई करें।
4. चने के जिन खेतों में उकठा एवं काँलर राट बिमारी का प्रकोप प्रति वर्ष होता है वहां चने के स्थान पर गेहूं तिवड़ा कुसुम एवं अलसी की बुवाई करें फसल चक्र अपनावें।
5. किसान भाई केले की फसल में मिट्टी चढ़ाने का कार्य करें।
6. पपीता की फसल में हर 15 दिन के अंतराल में काँपरआक्सीक्लोराइड का छिड़काव करें।
7. शीतकालीन गोभिवार्गीय सब्जियो जैसे - फूलगोभी पत्तागोभी की अगेती किस्मो का चयन कर नर्सरी डालें।
8. टमाटर भाटा मिर्च शिमलामिर्च लगाने की तैयारी करें, थायरम 1 ग्राम प्रति किलो बीज की दर से उपचारित करें।
9. इस माह के मध्य तक बरसीम एवं जई की बुवाई करें।
10. मोंगरा में कटाई-छटाई उपरांत खाद-उर्वरक का समुचित प्रबंधन करें।
11. कृषि यंत्रो को प्रयोग के दौरान पूरी सावधानी बरतें।
12. क्राप डाक्टर और राइस आई.एफ.सी एप को गूगल प्लेस्टोर से डॉउनलोड करके स्वयं कृषि के डाक्टर बने.
कृषक जनहित मे प्रसारित ...
चंद्रशेखर खरे,कृषि वैज्ञानिक(सस्यविज्ञान).8770414150
धर्मेन्द्र कुमार खरे-निदेशक,
संयुक्त जन जागरूकता अभियान
सुमनशेखर खरे,समाज सेविका.7410139918
-------------------------------------
अधिक जानकारी के लिए अपने नज़दीकी कृषि विज्ञान केंद्रो/कृषि,पशुपालन विभाग से संपर्क करे...


0 comments: