कबीरधाम लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
कबीरधाम लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

17 सितंबर 2020

कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर आज कबीरधाम जिले के दिवंगत झामसिंह के परिजनों से भेंट मुलाकात किये।

कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर आज कबीरधाम जिले के दिवंगत झामसिंह के परिजनों से भेंट मुलाकात किये।

कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर आज कबीरधाम जिले के दिंवगत झामसिंह के परिजनों से भेंट-मुलाकात की


मंत्री श्री अकबर ने दिवंगत की पत्नी को एक लाख रूपए का चेक और राशनकार्ड प्रदान किया

मंत्री श्री अकबर ने भरोसा दिलाते हुए कहा-छत्तीसगढ़ सरकार आपके साथ है


कवर्धा, 17 सितम्बर 2020। छत्तीसगढ़ के वन, परिवहन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान कबीरधाम जिले के बोडला विकासखण्ड के ग्राम बालसमुंद निवासी दिवंगत झामसिंह ध्रुर्वे के परिजनों से भेंट-मुलाकात की। उन्होने उनके घर पहुंच कर उनके परिजनों से चर्चा करते हुए संतावना प्रगट की। श्री अकबर ने दिंगवत झामसिंह की पत्नी लग्नी बाई को एक लाख रूपए का आर्थिक मदद करते हुए चेक प्रदान किया। उन्होने छत्तीसगढ़ सार्वभौम (पीडीएस) योजना के तहत राशन कार्ड भी प्रदान किया। मंत्री श्री अकबर ने उनके परिजनों के साथ जमीन पर बैठक कर लंबी चर्चा कर आवश्यक जानकारी भी ली। उन्होने दिंवगत झामसिंह के बेटी श्री हिना, पुत्र नरेन्द्र सिंह, खिलेन्द्र धु्रर्वें का हालचाल भी जाना। इस अवसर पर कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री केएल धु्रव, बोडला एसडीएम श्री विनय सोनी, श्री नीलकंठ चन्द्रवंशी, जनपद अध्यक्ष श्रीमती अनिता मरकाम, श्री प्रभाती मरकाम, श्री कन्हैया अग्रवाल, श्री तानसिंह चौधरी, श्री लखन सिंह एवं स्थानीय अन्य जनप्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश की पुलिस द्वारा अकारण गोली चलाने से जिले के बालसमुंद निवासी श्री झामसिंह की मौत हो गई थी। मौके पर उनके साथ रहे उनके सगे भाई नेम सिंह किन्ही परिस्थितियो में सकुशल बच गया। इस घटना के बाद जिले के आदिवासी समाज ने प्रदेश के वनमंत्री श्री अकबर से भेंट कर इस पूरे घटना की न्यायायिक जांच कराने और दोषियों को विरूद्ध कार्यवाही कराने की मांग की गई। मंत्री द्वारा पूरे घटनाक्रम को संज्ञान में लिया गया इस पूरे मामले में प्रदेश की राज्यपाल सुश्री अनुसूईया उईके से दूरभाष पर चर्चा की। उन्होंने राज्यपाल सुश्री उइके को छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिला निवासी दो आदिवासी भाइयों पर मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा अकारण गोली चलाने से एक आदिवासी की हुई मौत के मामले की जानकारी देकर उनसे हस्तक्षेप करने का आग्रह किया था। चर्चा के दौरान वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने बताया कि इस मामले को लेकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री और गृह मंत्री को दो अलग-अलग पत्र लिखे हैं। इसके बावजूद मध्यप्रदेश सरकार ने कोई विधि सम्मत कार्रवाई नहीं की है।
दूरभाष पर उन्हें वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने बताया कि कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड अंतर्गत ग्राम बालसमुंद निवासी झामसिंह ध्रुर्वे व उसका चचेरा भाई नेमसिंह धु्रर्वे विगत 06 सितम्बर को मछली पकड़ने गए थे। वापस लौटते समय मध्यप्रदेश पुलिस के सिपाहियों ने उन्हें रोका। जब डर की वजह से वे दोनों आदिवासी भाई भागने लगे तो छत्तीसगढ़ की सीमा में घुसकर गोली मारकर श्री झामसिंह ध्रुर्वे की हत्या कर दी गई तथा नेमसिंह ध्रुर्वे की हत्या का प्रयास किया गया। श्री झामसिंह धु्रर्वे की मृत्यु छत्तीसगढ़ राज्य के सीमा के अंदर हुई थी। उनके मृत शरीर को मध्यप्रदेश पुलिस के द्वारा घटना स्थल से हटाकर मध्यप्रदेश ले जाया गया। घटना स्थल पर लगे खून के दाग को मिटाने का भी प्रयास किया गया। विगत 07 सितम्बर को जिला बालाघाट के गढ़ी नामक स्थान में पोस्टमार्टम कराने के पश्चात् मृतक के परिजनों को मृत शरीर सौपा गया।
        राज्यपाल सुश्री उइके को कलेक्टर, कबीरधाम के तथ्यात्मक प्रतिवेदन की भी जानकारी दी गई है। उक्त प्रतिवेदन में बताया गया है कि घटना को मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा पुलिस-नक्सली मुठभेड़ बताने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि इन दोनों व्यक्तियों का किसी भी प्रकार की नक्सली गतिविधियों से कोई संबंध नहीं था। निर्दोष आदिवासियों पर गोली चलाने से हुई मौत के मामले को राज्यपाल सुश्री अनुसूईया उईके ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर को आश्वासन दिया है कि इस मामले में मध्यप्रदेश की राज्यपाल से चर्चा करेंगी। राज्यपाल सुश्री उइके को वनमंत्री श्री मोहम्मद अकबर द्वारा इस मामले में हस्तक्षेप करने के अनुरोध का पत्र भी उनके कार्यालय प्रेषित किया गया है। पत्र के साथ कलेक्टर कबीरधाम के तथ्यात्मक प्रतिवेदन की प्रतिलिपि भी संलग्न की गई है। इस मामेल में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान व गृहमंत्री श्री नरोत्तम मिश्रा को लिखे गये पत्र में छत्तीसगढ़ के वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने बताया है कि उनके विधानसभा क्षेत्र कवर्धा के ग्राम बालसमुंद निवासी श्री नेमसिंह ध्रुर्वे ने विगत 8 सितम्बर को छत्तीसगढ़ के जिला कबीरधाम के थाना झलमला प्रभारी को अभ्यावेदन दिया है। इस अभ्यावेदन के आधार पर प्रारंभिक तौर पर तथ्यों की पड़ताल में यह संज्ञान में आया है कि मध्यप्रदेश पुलिस के द्वारा छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश की सीमा में विगत 6 सितम्बर को दो निर्दोष आदिवासियों श्री झामसिंह ध्रुर्वे तथा श्री नेमसिंह ध्रुर्वे पर अकारण ही गोली चलाई गई। गोली चलाने से श्री झामसिंह ध्रुर्वे की मौत हो गई तथा श्री नेमसिंह ध्रुर्वे पर गोली का निशाना चूक गया। छत्तीगसढ़ के वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री और गृह मंत्री को बताया है कि उक्त घटना के कारण क्षेत्र के आदिवासी समाज में अत्यधिक आक्रोश है। उन्होंने इस घटना को उच्च स्तरीय जॉच कराने तथा छत्तीसगढ़ सरकार को आवश्यक सूचनाएं उपलब्ध कराने आदेशित करने कहा है।

*कवर्धा से जलेश ध्रुवे की खबर*

12 सितंबर 2020

कवर्धा के श्री झामसिंह धुर्वे की मध्य प्रदेश पुलिस की गोली से हुई मौत का मामला।

कवर्धा के श्री झामसिंह धुर्वे की मध्य प्रदेश पुलिस की गोली से हुई मौत का मामला।



कवर्धा के श्री झामसिंह ध्रुर्वे की मध्यप्रदेश पुलिस की गोली से हुई मौत का मामला


मोहम्मद अकबर ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री तथा गृह मंत्री से दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए लिखा पत्र


    रायपुर, 12 सितंबर 2020

 छत्तीसगढ़ के वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने कबीरधाम जिले के निवासी श्री झामसिंह ध्रुर्वे की मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा गोली चलाने से हुई मौत के मामले में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री तथा गृह मंत्री को पत्र लिखकर उच्च स्तरीय जॉच कराने तथा दोषियों के विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह किया है। गौरतलब है कि आदिवासी वर्ग के श्री झामसिंह ध्रुर्वे, कबीरधाम जिले के विकासखंड बोड़ला अंतर्गत ग्राम बालसमुंद के निवासी थे।

    मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान व गृहमंत्री श्री नरोत्तम मिश्रा को लिखे गये पत्र में छत्तीसगढ़ के वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने बताया है कि उनके विधानसभा क्षेत्र कवर्धा के ग्राम बालसमुंद निवासी श्री नेमसिंह ध्रुर्वे ने 8 सितम्बर को छत्तीसगढ़ के जिला कबीरधाम के थाना झलमला प्रभारी को अभ्यावेदन दिया है। इस अभ्यावेदन के आधार पर प्रारंभिक तौर पर तथ्यों की पड़ताल में यह संज्ञान में आया है कि मध्यप्रदेश पुलिस के द्वारा छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश की सीमा में 6 सितम्बर को दो निर्दोष आदिवासियों श्री झामसिंह ध्रुर्वे तथा श्री नेमसिंह ध्रुर्वे पर अकारण ही गोली चलाई गई। गोली चलाने से श्री झामसिंह ध्रुर्वे की मौत हो गई तथा श्री नेमसिंह ध्रुर्वे पर गोली का निशाना चूक गया। छत्तीगसढ़ के वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री और गृह मंत्री को बताया है कि उक्त घटना के कारण क्षेत्र के आदिवासी समाज में अत्यधिक आक्रोश है। उन्होंने इस घटना को उच्च स्तरीय जॉच कराने तथा छत्तीसगढ़ सरकार को आवश्यक सूचनाएं उपलब्ध कराने आदेशित करने कहा है।

कवर्धा से जलेश ध्रुवे की खबर

03 सितंबर 2020

कबीरधाम जीले में बुधवार को फिर मिले कोरोना पाजेटिव मरीज।

कबीरधाम जीले में बुधवार को फिर मिले कोरोना पाजेटिव मरीज।



कबीरधाम जिलें में आज बुधवार को 2 सितम्बर को 10 कोरोना पाजिटिव मिले


कवर्धा, 2 सितम्बर 2020। कबीरधाम जिलें में आज बुधवार को 2 सितम्बर को 10 कोरोना पाजिटिव चिंहाकिंत हुए और इलाज के बाद 1 मरीज का डिस्चार्ज हुआ हैं ।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस के तिवारी ने बताया बुधवार 2 सितम्बर को कबीरधाम जिले के सभी ब्लाक में व्ही.टी.एम - 69 , र्टूनॅाट - 06 आर.डी एन्टीजेंन- 137 सेम्पलिंग किया गया।

आज कोरोना पाजिटिव चिंहाकिंत मरीज का विवरण निम्नानुसार है:-
विकासखंड कवर्धा के गोठिया रोड़ से 03 सराफा लाईऩ से 01, एवं जिला चिकित्सालय कवर्धा से 01 , एवं ग्रामीण क्षेत्र ग्राम मजगांव से 01 तथा विकासखंड पंडरिया से 04  कुल 10 नये धनात्मक मरीज पाया गया जिनका कान्ट्रेट ट्रेसिंग कर कोविड केयर सेन्टर महाराजपुर में भर्ती किया जा रहा है, और आस-पास एक्टिव सर्विलेंस किया जा रहा है।
 जिले में 2 सितम्बर तक कुल 20834 सेंपल लिए गए है जिसमें से 20132 की रिर्पोट प्राप्त हुई है। अब तक प्राप्त रिर्पोट में 430 पाजिटिव और 19704 निगेटिव पाए गए है। आज तक मिले 430 पाजिटिव चिंहाकिंत मरीजों में से 272 मरीजों को इलाज उपरांत डिस्चार्ज किए जा चुके है इस प्रकार अभी की स्थिति में जिले में 156 कोरोना पाजिटिव मरीजों का इलाज जारी है। 02 मरीज की मृत्यु हुई है।

कबीरधाम से जलेश ध्रुवे की खबर
कलेक्टर ने गौठान का आकस्मिक निरीक्षण किया।

कलेक्टर ने गौठान का आकस्मिक निरीक्षण किया।


कलेक्टर ने सहसपुर लोहारा विकासखंड के बिरेन्द्र नगर के आदर्श गौठान का आकस्मिक निरीक्षण किया


कवर्धा, 02 सितंबर 2020। कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा ने आज सहसपुर लोहारा विकासखंड के ग्राम बिरेन्द्र नगर के आदर्श गौठान और ग्राम पंचायत नरोधी में चल रहे गिरदावरी कार्यो का आकस्मिक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने तहसीलदार एवं पटवारी को इसके लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री शर्मा ने गौठान में संस्कार आत्मा महिला स्व. सहायता समूह द्वारा गोधन न्याय योजना के तहत क्रय की जा रही गोबर से न्यू आदर्श मॉडल वर्मी बेड (ईट युक्त) से बनाई जा रही वर्मी कम्पोस्ट खाद का अवलोकन भी किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि गौठान में  स्थापित खाली शेड में कुल 8 वर्मी बेड (ईट युक्त) तैयार किया गया है। जिसमे प्रति बेड 8 मीटर लंबा और 1.20 मीटर चौड़ा बनाया गया है। प्रति बेड 40 क्विंटल गोबर की मात्रा खपत है। अभी तक ग्राम बिरेन्द्र नगर के आदर्श गौठान में 400  क्विंटल से अधिक गोबर की खरीदी की जा चुकी है। जिसमे से तैयार की गई इस 8 बेड से अभी तक 320 क्विटल गोबर की खपत की जा चुकी है। प्रति बेड उत्पादित वर्मी कम्पोस्ट खाद से समूहों को 16 हजार से 20 हजार रुपये आमदानी होगी। वर्मी कम्पोस्ट खाद तैयार करने के लिए बेड में गोबर, वेस्ट डिकॉम्पोज़र, बगास, घास, पैरा के अवशेष इत्यादि का उपयोग किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान कृषि उप संचालक श्री एम.डी.डड़सेना, एसडीएम श्री विपुल गुप्ता, नायब तहसीलदार सहसपुर लोहारा श्री आर.एस. वर्मा, नायब तहसीलदार श्री के.आर. वासनिक, डीपीडी आत्मा श्री एस.के. वर्मा, एसएडीएओ सहसपुर लोहारा श्री एस.के.साहू, एडीओ श्री पिस्दा,  आरईओ श्री डी. के.सेन तथा आत्मा योजना से बीटीएम, एटीएम, गौठान समिति, किसान संगवारी एवं समूह की महिलाएं उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि यह मॉडल सम्पूर्ण छतीसगढ़ में सयुंक्त संचालक कृषि दुर्ग श्री आर.के.राठौर के तकनीकी मार्गदर्शन में कबीरधाम जिले के बिरकोना एवं बिरेन्द्र नगर गौठान में किया गया है। जो कि वर्तमान परिदृश्य में शासन की गोधन न्याय योजना के तहत खरीदी की जा रही गोबर से मात्र 45 दिनों में वर्मी कपोस्ट खाद तैयार कर आगामी रबी वर्ष 2020 में समय-सीमा में जैविक खाद प्राप्त हो सके व जैविक खेती को बढ़ावा मिल सके। कम खर्च से तैयार इस वर्मी बेड मॉडल को कलेक्टर श्री शर्मा द्वारा सरहनीय पहल बताया साथ ही सम्पूर्ण गौठानो में इस मॉडल को लागू किए जाने के लिए आश्वश्त किया गया। 

*कबीरधाम से जलेश ध्रुवे की खबर*

22 अगस्त 2020

कबीरधाम जिले में शनिवार को मिले 4 कोरोना वायरस संक्रमित मरीज, वही 5 मरीज ठीक होकर हुए डिस्चार्ज।

कबीरधाम जिले में शनिवार को मिले 4 कोरोना वायरस संक्रमित मरीज, वही 5 मरीज ठीक होकर हुए डिस्चार्ज।


कबीरधाम जिले में शनिवार को मिले 4 कोरोना वायरस से संक्रमित नए मरीज, 5 मरीज इलाज उपरांत हुवे डिस्चार्ज


कवर्धा, 22 अगस्त 2020। कबीरधाम जिले में शुक्रवार को कोविड-19 कोरोना वायरस से संक्रमित 4 नए व्यक्तियों की पहचान की गई है। जारी रिपोर्ट के आधार पर कबीरधाम जिले के विकासखंड कवर्धा के शहरी रक्षित केंद्र पुलिस लाइन कवर्धा से 1, रामनगर कवर्धा से 1 व पंडरिया विकासखंड से 1 एवं विकासखंड सहसपुर लोहारा के ग्राम ढोरली से 1 कुल 4 नए धनात्मक मरीजो की पहचान की गई है। जिनका कांन्ट्रेट ट्रेसिंग तथा आसपास एक्टिव सर्विलेंस किया जा रहा है। वहीं आज 5 मरीजो को इलाज उपरांत डिस्चार्ज किया गया है।
सीएमएचओं डॉ. सुरेश तिवारी ने बताया कि सभी संक्रमित व्यक्तियों की पहचान कर ली गई है। सभी संक्रमित व्यक्तियों का उपचार कवर्धा कोविड केयर सेंटर में किया जाएगा। जिले में 22 अगस्त तक कुल 16220 सैंपल लिए गए है जिसमें 15509 की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। अब तक प्राप्त रिपोर्ट में 295 पॉजिटिव तथा 15198 निगेटिव पाए गए है और 223 को इलाज उपरांत डिस्चार्ज किए जा चुके है। इस प्रकार अभी की स्थिति में कबीरधाम जिले में 72 कोरोना पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी है।
सीएमएचओं डॉ. सुरेश तिवारी ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी को सर्दी, खांसी, बुखार और सांस लेने में तकलीफ हो तो तुरंत नजदीकी शासकीय, निजी चिकित्सालय में अपनी जांच कराएं और कोरोना के निःशुल्क जांच के लिए सहयोग करे। जिले में यदि ऐसे किसी भी संदिग्ध प्रवासी प्राप्त होती है तो तत्काल टोल फ्री नंबर 104 पर एवं अंतर विभागीय समन्वय के लिए दुरभाष नंबर 07741232078 पर और जिले के प्रशासनिक अधिकारियों को इसकी सूचना दे। शासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए कोरोना संक्रमण के विरूद्व लड़ाई में प्रशासन का सहयोग करे और अफवाहों से दूर रहें।

कबीरधाम से जलेश ध्रुवे की खबर