विश्व रत्न बाबा साहब का अस्थि कलश यात्रा मालखरौदा में 25 फरवरी 2024 को आगमन।
अस्थि दर्शन के लिए सभी जनमानस को आमंत्रित किया गया है।
मालखरौदा/मालखरौदा ब्लाक में 25 फरवरी 2024 को विश्व रत्न बाबा डॉ.भीमराव अंबेडकर की अस्थि कलश यात्रा मालखरौदा में आगमन हो रहा है इस कार्यक्रम को जोरशोर से सम्पन्न कराने के लिए मालखरौदा ब्लाक इकाई के पदाधिकारी त्रिरत्न बौद्ध महासंघ के द्वारा जोरशोर से तैयारी की जा रही है इस विषय पर आज दिनांक 06 जनवरी 2024 को मैत्रीपूर्ण चर्चा बैठक डॉ.परमेश्वर लहरे क्लिनिक मैत्री सदन में सामाजिक बुद्धिजीवि वर्ग के द्वारा चर्चा परिचर्चा हुआ जिसमें सभी ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की अस्थि दर्शन करने के लिए जुटेंगे जिसमें त्रिरत्न बौद्ध महासंघ ने सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं समस्त जनमानस को भाग लेने के लिए अपील किया गया है।
जिसमें मुख्य रूप से त्रिरत्न बौद्ध महासंघ के मालखरौदा ब्लाक इकाई के संचालक डॉ.जी.आर.जांगड़े,डॉ.पी. प्रसाद लहरे,प्राचार्य एच.एल.भारती मालखरौदा,शिक्षक अरुण सोनवानी,एडवोकेट ठाकुरराम मनहर,सामाजिक कार्यकर्ता हेमंत निराला,डॉ.भरत नवरंग,पत्रकार भूपेंद्र लहरे आदि अम्बेडकरवादीयों की उपस्थिति रही है।


0 comments: