06 अप्रैल 2023

बैंक मित्र एवं बिहान की महिलाएं अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठी हैं।


 बैंक मित्र एवं बिहान की महिलाएं अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठी हैं।



संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव हड़ताल को समर्थन देने पहुँची।



मालखरौदा :- मालखरौदा जनपद पंचायत के सामने अपनी मांगों को लेकर विहान के सभी पी आर पी,एफ एल सी आर पी, आर बी के, सक्रिय महिला एवं बैंक मित्र के द्वारा मालखरौदा में अनिश्चित कालीन हड़ताल पर है इनका कहना है कि हम लोग जनपद से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में बखूबी कार्य करते आ रहे हैं मगर जिस तरह हम कार्य करते हैं उस आधार पर हमें सही वेतन नही मिलता जिससे हमारे परिवार का भरण पोषण करने में बड़ी दिक्कत होती है, आज के मंहगाई के दौर में इतना कम वेतन से जीवन चलना मुश्किल हो गया है इसलिए हम सरकार से अपनी इन मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर है, जिसमें हमारी मुख्य मांगे हैं- 1 हमें नियक्ति प्रमाण पत्र दिया जाएं समस्त कैडरों को।

2 नियमितीकरण किया जाये।

3 प्रतिमाह मानदेय की भुगतान किया जाएं। 4 मानदेय में वृद्धि किये जाये। जैसे (१) पी आर पी को 13200 से बढ़ाकर 25000/ दिए जाएं। (२) एफ एल सी आर पी को 5000 से बढ़ाकर 10000/,(३)आर बी के को 2209 से बढ़ाकर 8000/ (४)सक्रिय महिला को 1500 से बढ़ाकर 8000/ (५) बैंक मित्र को 2500 से 5000/ (६) कृषि सखी 5000/ (७) पशु सखी 5000/ दिए जाएं। छत्तीसगढ़ सरकार से यह कर्तब्य निष्ठ महिलाएं अपनी सेवाएं दें रहें हैं फिर भी इनको कम मानदेय ही दिया जाता है जिसके विरोध में अपनी 4 सूत्रीय मांगो लेकर विहान एवं बैंक मित्र की महिलाएं मालखरौदा ब्लाक मुख्यालय में अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठी हैं, महिलाओं का कहना है कि सरकार द्वारा न तो हमें टीएडीए दिया जाता है और न अन्य सुविधाएं जिससे हम खुश नहीं है इसके विरोध में यह हड़ताल जारी है, इनकी जायज मांगो का सर्मथन देने चन्द्रपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रत्याशी संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव की धर्म पत्नी धरना स्थल पर पहुँची और छग सरकार से उनके मांगों को जल्द पूरा करने की बात कहीँ हैं।


Share This

0 comments: