02 मार्च 2023

सरपंच को पद से हटाने के लिए 3 दिन से चल रहा हैं अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल।


 सरपंच को पद से हटाने के लिए 3 दिन से चल रहा हैं अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल।


भीम आर्मी के पूर्व सक्ति जिलाध्यक्ष तरुण भारद्वाज सहित ग्रामीणजन बैठें हैं हड़ताल में।

भूपेंद्र लहरे - एडिटर इन चीफ

मालखरौदा/मालखरौदा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत अंडा का सरपंच हीराराम बंजारे शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा किया हुआ हैं आरोप सिद्ध हो जाने के बावजूद भी अधिकारियों द्वारा महीनों घुमाने के बाद भी कोई कार्यवाही नही की गई


तरुण भारद्वाज भीम आर्मी ने बताया कि पिछले कई महीने से अधिकारी तारिक पे तारिक देकर सरपंच को संरक्षण दे रहे हैं और अंत में एस. डी. एम मालखरौदा द्वारा सरपंच को संरक्षण देते हुए बिना किसी कारण के पेशी स्थगित कर दिया गया जिससे आक्रोशित होकर भीम आर्मी द्वारा तरुण भारद्वाज  के नेतृत्व में ग्रामीण आम जनों के साथ दिनांक 28/02/2023 से मालखरौदा तहसील कार्यालय के सामने अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल किया जा रहा हैं जिसमे अभी तक कोई भी अधिकारियों द्वारा कोई भी प्रकार की बात चीत नही की गई है और आंदोलन अभी तक जारी हैं आंदोलनकारियों द्वारा धारा 40 के तहत सरपंच को पद से हटाने व मालखरौदा SDM का तबादला कर दूसरा अधिकारी लाने की मांग की जा रही हैं


Share This

0 comments: