03 अगस्त 2021

शहीद दीपक भारद्वाज के सम्मान में 15 अगस्त को बड़ी घोषणा करें सरकार- लालू गबेल


 शहीद दीपक भारद्वाज के सम्मान में 15 अगस्त को बड़ी घोषणा करें सरकार- लालू गबेल


जांजगीर चाम्पा,मालखरौदा-

सामाजिक कार्यकर्ता लालू गबेल ने आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर मालखरौदा क्षेत्र के आनबानशान, भारत माता के वीर सपूत शहीद दीपक भारद्वाज के नाम बड़ी घोषणा करने की अपील और मांग शासन प्रशासन से किया है। 

गबेल ने कहा कि शहीद दीपक भारद्वाज के लिए मालखरौदा मुख्यालय में भव्य तिरंगा यात्रा निकाल कर सभी वर्ग के लोगो द्वारा शहीद के सम्मान के लिए विभिन्न मांग किया गया था, परन्तु शासन द्वारा अभी तक कोई घोषणा नही किया गया है। 

सामाजिक कार्यकर्ता लालू गबेल ने कहा कि कोरोना के कारण प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी शहीद दीपक भारद्वाज को श्रद्धांजलि देने भले ही शहीद निवास पिहरीद नही आ सके पर शहीद के सम्मान के लिए बड़ी घोषणा कर सकते है।

लालू गबेल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से निवेदन पूर्वक मांग किया है कि आने वाले 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के शुभअवसर पर शहीद दीपक भारद्वाज के सम्मान में कुछ बड़ी घोषणा करके हमारे वीर सपूत को श्रद्धांजलि दें।

गबेल ने कहा कि सरकार की ओर से पूरे क्षेत्र के लोग शहीद दीपक भारद्वाज के सम्मान और श्रद्धांजलि में बड़ी घोषणा के आस लगाए देख रहे है और सरकार की ओर से घोषणा के लिए आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस एक शुभ अवसर सामने है।


Share This

0 comments: