दिब्यागजनो की मदद का आश्वासन सामाजिक कार्यकर्ता ने दिए।
गरियाबंद छुरा/ नगर पंचायत छुरा के वार्ड क्रमांक 10 के निवासी मोहन यादव और विजय कुमार पटेल दिव्यांजनों जनों से जनप्रतिनिधि नीलकंठ सिंह ठाकुर व समाज सेवी मनोज पटेल ने मुलाकात किये।
ज्ञात हो कि नगर पंचायत छुरा के वार्ड क्रमांक 10 के निवासी दिव्यांग मोहन यादव पिता झरियार यादव उम्र 35 वर्ष व वही के ही निवासी दिव्यांग विजय कुमार पटेल पिता गोविंद पटेल ने सक्रीय जनपद सदस्य नीलकंठ सिंह व समाज सेवी मनोज पटेल छुरा को दूरभाष से चर्चा कर बुलाया और अपने अपने समस्याओं से अवगत कराते हुए ट्रायसिकल और जिवकोपार्जन के लिए रोजगार हेतु शासन से ऋण उपलब्ध कराने की माँग की।
मोहन यादव 80 प्रतिशत दाहिना पैर से दिव्यांग है।उन्होने बताया कि जहरीला सर्प के दो बार के काटने से पैर को काटना पड़ा है। उनके तीन छोटे छोटे बच्चे हैं जिसमें दो लड़का और एक लड़की भी है । ठाकुर दिया चौक छुरा में मोहन का छोटे में होटल का व्यवसाय है जिसकी सीमित आय से परिवार का भरण पोषण कर जीविकोपार्जन कर बच्चों को पढ़ लिखा रहा है। कोरोना काल में व्यवसाय ठप्प होने से पत्नी अकेली रोजी मजदूरी कर परिवार को कैसे भी कर के लालन पालन करती है।बेट्री या पेट्रोल वाली तिपहिया स्कूटी के माँग करते थक चुके हैं। इस संबंध में नगर पंचायत छुरा के क्षेत्रिय वार्ड पार्षद, जनपद पंचायत छुरा के कई चक्कर काट चुके हैं योजनाओं का लाभ नही मिला है।
वही दुसरा विजय कुमार पटेल ने भी अपनी आप बीती नीलकंठ ठाकुर और मनोज पटेल को सुनाते हुए कहा कि वह मात्र चार वर्ष के थे जब मेघा के घर के सामने गली में खेल रहे थे तो तेज रफ्तार से दो पहिया वाहन से ठोक कर भाग निकला जिससे दाहिना पैर के जंग्घा के ऊपर की हड्डी से नीचे तक खराब हो गया है। गरीबी के कारण समय पर इलाज नही करा पाये।अपने नजदिकी रिश्तेदार के घर छुरा में रह कर कम्पूटर सीख कर भविष्य बनाना चाहता है अभी मेरे पास ट्रायसिकल भी नही है। रोज कम्पूटर सेन्टर घर के लोग छोड़ते है और लाते भी है। ट्रायसिकल की माँग किये पर किसी ने भी नही दिला पाया।
जनप्रतिनिधि नीलकंठ सिंह ठाकुर व समाज सेवी मनोज पटेल ने दोनों दिव्यांगजनों को भरोसा दिखाया कि सभी फार्मेंटली पूरा कर ट्रायसिकल दिलाने ,तथा व्यवसाय के लिए लोन दिलाने के आश्वासन दिया। तथा मोहन यादव के कृतिम पैर निःशुल्क लगाने का बीड़ा उठाया।

0 comments: