सामुदायिक भवन की भूमि पर प्रधानमंत्री आवास,ग्राम पंचायत भडोरा का मामला ।
मालखरौदा अंतर्गत ग्राम भडोरा मे प्रधानमंत्री आवास हितग्राही ने जिओ टैग पट्टा भूमि का करवाया और आवास सामुदायिक भवन परिसर पर बनवाया ।
मालखरौदा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत भडोरा में हमेशा नये नये कारनामे होते रहते है और हो रहे हैं।पूर्व सरपंच कुमारी चन्द्रा के कार्यकाल में ऐसा कार्य किया गया है जिसे देखकर लोगो को अचंभा हो सकता सकता हैं । यहाँ शासन की ही जमीन और शासन की राशि से का अनोखा लाभ लिया जाता है । यहां ऐसे कई मकान बने है परंतु बेजाकब्जाधारी ग्रामीण व् प्रधानमंत्री आवास हितग्राही किशन लाल जायसवाल ने तेंदुभद्री सामुदायिक भवन परिसर और ट्रांसफार्मर के आधीन भूमि को बेजाकब्जा करके प्रधानमंत्री आवास बनवा लिया है ।ग्रामीण किशन लाल स्वर्गीय अमृत लाल जायसवाल एक गरीब आदमी है परंतु इनका कारनामा अमीरो को मात देता है । किशन लाल.जायसवाल ने पी एम आवास के लिए अपने वार्ड क्रमांक 04 में स्थित घर का जिओ टैंग करवाया । यह स्थान पट्टा भूमि है और यह स्थान पी एम आवास के लिए चयनित हो गया परंतु हितग्राही ने वार्ड नंबर 04 मे दिखाये स्थान पर प्रधानमंत्री आवास न बनवाकर बेजाकब्जा किये हुए शासकीय भवन के परिसर पर आवास बनाया,और अब वही निवासरत है । यह जमीन बेजा कब्जा होने से पी एम आवास के लिए गैरकानूनी था और यही कारण है कि किशन लाल ने पट्टा वाली जमीन का जिओ टैग करवाया और आवास वहां न बनवाकर बेजा कब्जा भूमि में बनवाया है चूंकि यह जमीन शासकीय जमीन है , ग्राम पंचायत द्वारा यहाँ पर कभी भी शासकीय कार्यालय बनवाया जा सकता था इसलिए यहां बेजा कब्जा कर पीएम आवास बनवाया गया है जिससे " सांप भी मर जाये और लाठी भी ना टूटे " कहावत की तरह बेजा कब्जा मे पी एम आवास बनाकर उस जमीन को कानूनी बना दिया यह जमीन अब भी सामुदायिक भवन और बिजली ट्रांसफार्मर परिसर के अंतर्गत आधीन है । इस विषय मे तहसील और ग्राम प्ंचायत क्या निर्णय लेती है यह देखना दिलचस्प होगा क्योंकि इस तरह की बेजा हरकतों को नही रोका गया तो भविष्य में
कोई भी , कही भी इस तरह बेजा कब्जा करेगा जिससे अन्य लोगो को भी शासकीय भूमि और शासकीय नियमों से खिलवाड़ करने का मौका मिलेगा । इस खबर प्रकाशन के बाद शासन उक्त ब्यक्ति पर क्या कार्यवाही करती है यह देखने योग्य होगा । ग्रामीणों ने कहा है कि यदि इस भूमि मामले मे उचित कार्यवाही नहीं करती है तो इस विषय मे ग्रामीण जिला कलेक्टर से मिलकर शिकायत करेंगे ।
↪️वर्जन↩️
इस बारे में सभी पंचों से सलाह मशविरा करके उचित निर्णय लेकर कार्यवाही किया जायेगा।
सरपंच प्रतिनिधि भडो़रा

0 comments: