14 अक्टूबर 2021

15 अक्टूबर और 4, 5 व 6 नवंबर को नहीं होगा कोविड टीकाकरण ।


 कोविड-19 टीकाकरण-

 15 अक्टूबर और 4,  5 व 6 नवंबर को नहीं होगा कोविड टीकाकरण ।


जांजगीर चांपा, 14 अक्टूबर, 2021/ जिले में कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम नियमित रूप प्रतिदिन संचालित किया जा रहा है। सीएमएचओ डॉ एस आर बंजारे ने बताया कि दशहरा एवं दीपावली  त्योहारों के दिन टीकाकरण दल के कर्मचारियों के अवकाश पर रहने के कारण 15 अक्टूबर और 4,  5 व 6 नवंबर को टीकाकरण स्थगित रहेगा। 

15 अक्टूबर विजयादशमी (दशहरा),  04 नवम्बर 2021 दीपावली, 05 नवम्बर दीपावली का दूसरा दिन (गोवर्धन पूजा) और 06 नवम्बर  भाईदूज के दिन टीकाकरण स्थगित रहेगा।


Share This

0 comments: