03 दिसंबर 2020

बाइक में लिप्ट देकर बहाने से अकेली युवती से की बलात्कार,थाना बाराद्वार का मामला

बाराद्वार,

          बाइक में लिप्ट देकर बहाने से अकेली युवती से की बलात्कार,थाना बाराद्वार का मामला ।


जिला जांजगीर चाम्पा के बाराद्वार थाना क्षेत्र का मामला है जो इस प्रकार से है दरसल मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 01/12/2020 को प्रार्थिया पीडिता अपने परिजनों के साथ थाना बाराद्वार उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश की कि दिनांक 01/12/2020 के शाम 6:00 बजे जब वह बाराद्वार कपड़ा दुकान से काम करके अपने घर पैदल जा रही थी तो एक अज्ञात व्यक्ति अपने मोटरसाइकिल से इसे लिफ्ट के बहाने कुछ दूर ले जाकर इसके साथ जबरदस्ती बलात्कार किया है कि रिपोर्ट पर थाना बाराद्वार में अपराध क्रमांक 353/2020 धारा 376 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। मामले की गंभीरता को देखकर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जांजगीर चाम्पा श्रीमती पारुल माथुर (भा.पु.से.) श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय जांजगीर चाम्पा श्रीमती मधुलिका सिह (रा.पु.से.) के द्वारा आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के दिशा निर्देश व श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) चांपा, श्रीमती पद्मश्री तंवर (रा.पु.से.) के कुशल मार्गदर्शन पर अभियुक्त राजेश्वर प्रसाद यादव पिता स्व.भुलऊ राम यादव उम्र 30 वर्ष निवासी रिस्दा से पूछताछ कर मेमोरेंडम कथन लिया गया जो अपराध करना स्वीकार किया। प्रार्थिया द्वारा अभियुक्त व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल की शिनाख्तगी श्रीमान कार्यपालिक दण्डाधिकारी महोदय से कराई गई। बाद आरोपी के विरूद्ध अपराध घटित करना सबूत पाये जाने से आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकल तथा मोबाईल को जप्त कर आरोपी को विधिवत् आज दिनांक 03/12/2020 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

 


Share This

0 comments: