30 नवंबर 2020

गृह मंत्री से मिला सतनामी समाज - दीपक मिरी।


 गृह मंत्री से मिला सतनामी समाज - दीपक मिरी 

आज सतनामी समाज युवा प्रकोष्ठ धमतरी  द्वारा कवर्धा धरमपुरा में समाज के भवन व सामाजिक लोगो के ऊपर हुए अत्यचार के खिलाफ कार्यवाही हेतु गृहमंत्री जी को आवेदन व छत्तीसगढ़ सरकार को चेतावनी दी गई ।।

2 दिन पहले कवर्धा धर्मपुरा में सतनामी समाज के जैतखंभ के पास गुरुद्वारा को बरबरता पूर्वक तोड़ दिया गया।

जिसमे समाज के माताओ बहनों बुजुरगो को चोट आई,हमारे समाज के साथ हुए अत्याचार के खिलाफ छत्तीसगढ़ सरकार अभी तक कोई ठोस कदम नही उठाई है।

जिससे हमें लगता है कि छत्तीसगढ़ सरकार सतनामी समाज के ऊपर सहानुभूति नही रखती।अतः आपसे अनुरोध व छत्तीसगढ़ सरकार को चेतावनी है इस मामले में जल्द से जल्द समाज के ऊपर हुए अत्याचार में लिप्त अधिकारी के ऊपर उचित कार्यवाही किया जाए।

समाज के उपर हुए अत्याचार के खिलाफ व हमारे भबन को भव्य रूप से स्थापित धरमपुरा कवर्धा में पुनः नही किया जाता ,तो सतनामी समाज धमतरी जैतखम्भ लेके रायपुर मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होगी।

उचित कार्यवाही नही होने पर समाज उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा  

सर्व श्री  कोमल संभाकर,विनोद डिंडोल्कर

,धनेश नवरंग,रविन्द्र बांधे,नमन बंजारे,मोनू मारकंडे

अजय डहरिया

व अन्य युवा सतनामी समाज धमतरी उपस्थित रहे 


दीपक मिरी

प्रदेश अध्यक्ष 

प्रदेश सतनामी समाज छत्तीसगढ़


Share This

0 comments: