10 जुलाई 2020

कोरोना वायरस से बचाव हेतु जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है-डॉ. चन्द्रशेखर खरे कृषि वैज्ञानिक।


कोरोनावायरस से बचाव हेतु जन जागरूकता अभियान जारी-डॉ. चन्द्रशेखर खरे कृषि वैज्ञानिक जांजगीर ।


जांजगीर / कोरोनावायरस से बचाव हेतु
संयुक्त जन जागरूकता अभियान महान समाज सेवक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और महान देहदानी स्व.हिंच्छाराम खरे एवं स्व.गणेशराम खरे, स्व.मनोज कुमार खरे की स्मृति में धर्मेन्द्र कुमार खरे निदेशक, संयुक्त जन जागरूकता अभियान के कुशल मार्गदर्शन में चंद्रशेखर खरे कृषिवैज्ञानिक एवं सुमनचंद्रशेखर खरे वरिष्ठ समाज सेविका के द्वारा

नवीन पोलीस कालोनी जांजगीर में कोरोना योद्धाओ के समस्त परिवार जनो जिनमें बच्चो एवं बड़ो ने जोर शोर से हाथ धुलाई पद्धति का प्रदर्शन कर सेनेटाईसिंग, हैण्डवाश, मास्क को सदैव अपने दिनचर्या मे सम्मिलित करते हुए स्वस्थ्य समाज निर्माण का संकल्प लेकर सुरक्षा के समस्त वैज्ञानिक उपायो को अंगीकृत कर स्वयं एवं समाज की रक्षा करने सभी ने संकल्प लिया ज्ञातव्य हो की संयुक्त जन जागरूकता अभियान के सदस्यो ने कोरोनावायरस से बचाव हेतु लगातार वृहद स्तर पर प्रयास किए जा रहे है इसी कड़ी में कालोनी की लाडली मूनमून बिटीया रानी के जन्म दिन पर एक नई परंपरा की शुरुआत फलदार वृक्षारोपण जिनमे आम, अमरूद, कटहल, मुनगा, जामुन,आँवला, छींता, पपीता, करोंदा, नींबू, नीम के

पौधरोपण तथा पौधो की वितरण की गई इस कार्यक्रम मे लेखराज, ज्योतीध्रुव, विजेन्द्र चतुर्वेदी, नारायण तिवारी,बर्मन,  प्रियल खरे,  डा.चंद्रमणि देव, सतीश सोनवानी, पुष्पराज सिंह, महिपाल राठौर, शिव प्रसाद साहू सहित दीनदयाल उपाध्याय एवं पुलिस कालोनी के 500 से अधिक मकानो में निवासरत 1500 से ज्यादा नागरिको ने हिस्सा लिए, लोगों को  घर घर फलदार पौधे वितरित किया गया  लोगो को पेड़ लगाने, हमारे जीवन मे वृक्षो की महत्ता और उपयोगिता के साथ सेनेटाईसिंग और शारीरिक दूरी मास्क लगाने सावधानिया अपनाने की सलाह दी गई हम हमारे प्रत्येक सदस्यो की सराहना करते हैं जो समाज के उत्थान के लिए योगदान करते हैं,सभी सच्चे मानवतावादी हैंI


Share This

0 comments: