सक्ति अस्पताल से डभरा कोरोना सैंपल ले जाने वाले शासकीय वाहन ने बड़े सीपत के दो ग्रामीणों को चपेट में ले लिया,एक की इलाज के दौरान हुई मौत
परिजन व् ग्रामीणों ने मुआवजे की किये मांग, शासकीय वाहन के इस तरह लापरवाही पूर्वक चलाने से ग्रामीण की मौत हो गई है
मालखरौदा /ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बडे सीपत में बुधवार रात्रि 9:40 बजे के लगभग सक्ति मालखरौदा की ओर आ रही बोलेरो क्रमांकcg11a 7917 ने बड़े सीपत के पास अनियंत्रित होकर पान ठेले के पास बैठे दो ब्यक्ति गणेश साहू तथा कन्हैयालाल राय जिसमे गणेश साहू पिता ज्योतिलाल साहू उम्र 45 वर्ष व् कन्हैयालाल राय उम्र 45 वर्ष जिसमे गणेश राम ग्राम पंचायत बड़े सीपत के दो बार पंच रह चुके हैं, जिसमें दोनों को हाथ-पैर नाक सीने में गंभीर चोटें आई जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मालखरौदा ले जाया गया वहीं दूसरी की स्थिति को गंभीर होते देख इलाज के लिए बिलासपुर रिफर किया गया है बताया जा रहा है,घटना के बाद 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया वहीं वाहन चालक जयनारायण गोड़ को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया दुर्घटना कारित वाहन को पुलिस थाने ले गए
बाइट टीआई अब्दुल सफीक खान मालखरौदा




0 comments: