20 मई 2020

ग्राम पंचायत धमनी में एक ब्यक्ति को लाक डाउन के दौरान शराब बिक्री करते हसौद पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा।


*जैजैपुर ब्लाक अंतर्गत थाना हसौद के ग्राम पंचायत धमनी में एक ब्यक्ति को लाक डाउन के दौरान अवैध शराब बिक्री करते रंगे हाथों पकड़ा गया है*


मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला जांजगीर चांपा श्रीमती पारुल माथुर (भापुसे) द्वारा लॉकडाउन  के दौरान  अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध  कार्यवाही हेतु दिए गए निर्देश पर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमती मधुलिका सिंह (रापुसे) व् पुलिस अनुविभागीय अधिकारी महोदय चंद्रपुर डभरा भवानी शंकर खुटिया के मार्गदर्शन में दिनांक 19 मई 2020 को मुखबिर की सूचना के आधार पर रेड कार्रवाई कर आरोपी दिलचंद टंडन पिता सेवकराम टंडन  उम्र 36 वर्ष ग्राम धमनी के कब्जे से अवैध रूप से देशी हाथ भट्टी से बना कच्ची महुआ शराब कुल 07 लीटर कीमती करीब 700/₹ व परिवहन में प्रयुक्त HF डीलक्स मो0सा0 कीमती करीब 50000 को गवाहों के समक्ष जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आज दिनांक 20.05.2020 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

हसौद से जिला ब्यूरो मोहरसाय लहरे की खास खबर।

Share This

0 comments: