News लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
News लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

07 अगस्त 2020

चंदाई में क्वीज विलेज,ग्रीन विलेज के द्वारा वृक्षारोपण अभियान ।

चंदाई में क्वीज विलेज,ग्रीन विलेज के द्वारा वृक्षारोपण अभियान ।



चंदाई में क्लीन विलेज़ ग्रीन विलेज वृक्षारोपण अभियान

सारंगढ़:- पेड़ पौधे प्रकृति का अमूल्य धरोहर है इसे संरक्षित कर रखना होगा । राज्य सरकार व केंद्र सरकार के प्रयासों से पर्यावरण के इस अमूल्य धरोहर को और अधिक संख्या में बढ़ाने हेतु एक प्रयास क्लीन विलेज ग्रीन विलेज अभियान द्वारा ग्राम पंचायत चंदाई में अधिक संख्या में फलदार,छायादार,औषधि युक्त पेड़ पौधे लगाकर किया गया। पेड़ पौधों को जानवरों से सुरक्षित वृद्धि करने इसे बांस के घेरे बनाकर गाढ़ा गया। नेहरू युवा केंद्र संगठन रायगढ़ के जिला युवा समन्वयक चंद्र भूषण चौबे के दिशा निर्देश में हमारे सारंगढ़ विकासखंड के राष्ट्रीय स्वयं सेवक सावन भास्कर व संस्कार युवा मंडल के सदस्यों द्वारा अधिक  संख्या में पेड़ पौधे लगाकर इस अभियान को सफल बनाने में संयोग दीया ,ग्राम पंचायत चंदाई के सरपंच चित्रलेखा ह्रदय मनहर का भी सहयोग मिला।

23 जुलाई 2020

कबीरधाम जिले में आज कोरोना के 33 पॉजेटिव मरीज।

कबीरधाम जिले में आज कोरोना के 33 पॉजेटिव मरीज।

बिग ब्रेकिंग न्यूज 



कबीरधाम जिले में आज मिले कोरोना के 33 पॉजेटिव मरीज

पंडरिया में 32 और खड़ौदा खुर्द में एक मरीज शामिल


संक्रमित व्यक्तियों में 29 पुरूष, दो महिला और दो बच्ची शामिल है



कवर्धा 23 जुलाई 2020। एम्स रायपुर से जारी रिपोर्ट के आधार पर कबीरधाम जिले में आज गुरूवार को कोविड-19 कोराना वायरस से 33 संक्रमित व्यक्तियों की पहचान की गई है। संक्रमित व्यक्तियों में जिले के नगर पंचायत पंडरिया के 32 लोग शामिल है, जिसमें एक विद्युत विभाग में काम करने वाले कर्मचारी भी शामिल है। इसी तरह कवर्धा विकासखंड के खड़ौदा खुर्द में 10 साल की एक बालिका की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमित 33 व्यक्तियों में 29 पुरूष और दो महिला तथा दो 10 एवं 13 वर्ष की बालिका भी शामिल है। 

जिला सर्विलेंस अधिकारी डॉ. केशव धु्रव ने बताया कि एम्स से जारी रिपोर्ट के आधार पर कोविड-19 कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्तियों की पहचान करते हुए सभी लोगों को बेहतर ईलाज के लिए तैयारियां शुरू की जा रही है। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत पंडरिया से 32 व्यक्ति संक्रमित हुए है। जिसमें 29 पुरूष और 17 व 13 वर्ष की बालिका शामिल है। जारी रिपोर्ट के आधार पर पंडरिया नगर पंचायत में चिकित्सा परामर्श के अनुसार 6 लोगो को होम क्वारेटिंन में रखा गया था जिसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसके अतिरिक्त वार्ड क्रमांक 07 में 1, वार्ड क्रमांक 13 में 1, वार्ड क्रमांक 14 में 3, वार्ड क्रमांक 6् में 1, वार्ड क्रमांक 15 में 3 वार्ड क्रमांक 3 में 2, वार्ड क्रमांक 4 से 3, सीएसपीडीसीएल कार्यालस्थ में 1, खड़ौदा खुर्द में 1 संक्रमित व्यक्ति शामिल है।

कबीरधाम से भूमिएक्स प्रेस न्यूज के साथ जलेश ध्रुवे की खबर

02 जून 2020

नब्बे लाख की ठगी करने वाले लोगों को हसौद पुलिस ने गिरप्तार का जेल भेजा गया है।

नब्बे लाख की ठगी करने वाले लोगों को हसौद पुलिस ने गिरप्तार का जेल भेजा गया है।

*रेल्वे में नौकरी लगाने के नाम पर 90 लाख रुपये की ठगी करने वाले लोगों को हसौद पुलिस ने गिरप्तार कर जेल दाखिल किया*

जांजगीर चाम्पा  हसौद थाना क्षेत्र अंतर्गत रेल्वे में नौकरी लगाने के नाम पर 88लाख रुपये की ठगी करने वाले लोगों को हसौद पुलिस ने न्याययिक रिमांड पर जेल भेजा, मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रकरण सदर के प्रार्थी अशोक कुमार कश्यप पिता धोबिलाल कश्यप उम्र 35 साल साकिन मरघटी का 01/06/2020 को थाना हसौद आकर एक लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया की यह करीबन 07,08 वर्ष पूर्व रायगढ़ में प्राइवेट नौकरी करते आ रहा था की वर्ष 2017 के 10 वे माह में ग्राम गुडरुकला का पन्नालाल कश्यप इसे फोन कर रेलवे में नौकरी करना है तो तुम अपना प्राइवेट नौकरी छोड़कर वापस आ जावो,कहने पर यह आकर पन्नलाल कश्यप से मिला जो पन्नलाल कश्यप द्वारा हसौद में आरोपी भरत कश्यप,दीपक कश्यप,एवं अर्जुन बर्मन से मिलाया तथा सभी आरोपी मिलकर प्रार्थी को दीपक कश्यप,एवं दिलीप कश्यप,का फर्जी दस्तावेज दिखाकर झांसे में लेकर इससे और अन्य पीड़ितों से वर्ष 2017  से वर्ष जुलाई 2019 तक अलग अलग किस्तों में प्रार्थी से कुल दस लाख रुपये(1000000/रु) एवं अन्य पीड़ितों से अठहत्तर लाख रुपये(7800000/रु) कुल 9000000 रु कुल का ठगी किया,की रिपोर्ट पर हसौद टीआई देवेश सिंह राठौर की कुशल नेतृत्व में उक्त आरोपियों के विरुद्ध  धारा 120बी,420 भादवि,का अपराध पंजीबन्ध किया जाकर कायमी की सूचना श्रीमान पुलिश अधीक्षक महोदया जिला जांजगीर चाम्पा श्रीमति पारुल माथुर (भापुसे) श्रीमान अति पुलिस अधीक्षक श्रीमति मधुलिका सिंह तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी महोदय चन्द्रपुर / डभरा भवानी सिंह खुटिया को दी गई,जिनके द्वारा प्रकरण के आरोपी को तत्काल गिरप्तार करने का निर्देश प्राप्त होने पर उनके मार्ग दर्शन पर प्रकरण के आरोपी 1.अर्जुन बर्मन पिता दुजराम बर्मन उम्र 42 साल,2.भरत कश्यप पिता गेंदलाल कश्यप उम्र 45 साल,3.दिलीप कश्यप पिता भरतलाल कश्यप उम्र 26 साल,4.दीपक कश्यप पिता भरत कश्यप उम्र 24 साल,सभी साकिन ग्राम हसौद थाना क्षेत्र हसौद जिला जांजगीर को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर सभी आरोपियों द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करने पर आरोपियो से विभिन्न फर्जी दस्तावेजों,4 नग मोबाईल,ठगी किये गए रकमो में से 159200रु को जप्त किया गया है,विवेचना दौरान मामले में आरोपियों के विरुद्ध धारा 467,468/471 जोड़ा गया है,उक्त आरोपियों को विधिवत गिरप्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है,उक्त कार्यवाही में हसौद टीआई देवेश सिंह राठौर की कुशल नेतृत्व में मल्होत्रा,चंदन सिंह,योगेश्वर सिंह बंजारे,सालिक राम,आरक्षक,शिवगोपाल रात्रे,सहित हसौद पुलिस टीम की विशेष योगदान रहा है।

हसौद से क्राइम रिपोर्ट
सर्व आदिवासी समाज के पदाधिकारियों ने सर्प दंश पीड़ित परिवार को सहयोग राशि दिए।

सर्व आदिवासी समाज के पदाधिकारियों ने सर्प दंश पीड़ित परिवार को सहयोग राशि दिए।







जलेश धूर्वे की रिपोर्ट
⚡⚡⚡⚡⚡⚡⚡⚡⚡⚡
*सर्व आदिवासी समाज के पदाधिकारी ने ग्राम मूनमूना सर्प दंश पीडित परिवार को सहयोग राशी दिया*

*कवर्धा पंडरिया ब्लाँक के ग्राम मूनमूना में आदिवासी परिवार के कुछ दिन पहले सर्प दंश से बहुत बड़ी दर्दनाक दूरघटना घट गया ,जिसमें एक ही आदिवासी  परिवार के माता,पिता ,बच्चा का सर्प दंश से मृत्यु हो गया।*

*सर्व आदिवासी समाज कल्याण समिति कबीरधाम के पदाधिकारी ने पीड़ित परिवार को 5500 सौ रू आर्थिक सहयोग राशी मिलकर दिया ।इस दूख के घडी में पीडित परिवार के घर संवेदना प्रगट करने समाज के जिला अध्यक्ष सगनू ध्रुवे,तूलस पन्द्राम,जलेश ध्रुवे मीडिया प्रभारी,परशोत्तम तिलगाम ,नैनसिंह मेरावी,कैलाश मंडावी ,तिलक मेरावी आदि समाज के पदाधिकारी पहुँचे हुएँ थे व अन्य बचे दो बच्चों की अच्छा तरह परिवरिश करने की बात कहा गया।
पत्रकार क्या है दो मिनट का समय निकाल कर जरूर पढ़े।

पत्रकार क्या है दो मिनट का समय निकाल कर जरूर पढ़े।

*
पत्रकार क्या हैं,दो मिनट का समय निकाल कर जरूर पढ़ें*

*1*. जब किसी दबंग व्यक्ति  द्वारा आपके अधिकार का हनन किया जाता है तब आपको एक पत्रकार की जरूरत पड़ती है?
*2*. जब प्रशासन के किसी कर्मचारी द्वारा आप परेशान किये जाते हैं तब आपको एक पत्रकार की जरूरत पड़ती है?
*3*. जब आप अपनी बात प्रशासन तक पहुंचना चाहते हैं तब आपको एक पत्रकार की जरूरत पड़ती है ?
*4* जब कोई लेखपाल,कोटेदार, प्रधान या किसी अन्य व्यक्ति द्वारा आपका हक छीनने की कोशिश की जाती है तब आपको एक पत्रकार की जरूरत पड़ती है ?
*5*. जब आप किसी राजनेता, अधिकारी के साथ किसी विशेष कार्यक्रम को करते हैं तब आपको एक पत्रकार की जरूरत पड़ती है ?
*6*. जब आपको समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर भगाने की चिंता होती है तब आपको एक पत्रकार की जरूरत पड़ती है ?
*7* जब आप अपने बच्चे को स्कूल भेजते हैं और वहां उसे अध्यापक या किसी अन्य बच्चे द्वारा मानसिक यातनाएं दी जाती हैं तब एक पत्रकार की जरूरत पड़ती है ?
*8* जब आप खेती करते हैं और  किसी कारणवश आपकी फसल का नुकसान हो जाता है तब आपको अपनी बात प्रशासन तक पहुंचाने के लिए आपको पत्रकार की जरूरत पड़ती है ?
*9* घर पर बैठ कर पूरे विश्व में क्या हो रहा है ये जानने के लिए एक पत्रकार के लेख की जरूरत पड़ती है ?
*10* जब आपको किसी भी सरकारी योजना का फायदा नहीं मिल पाता तब आपको अपनी बात रखने के लिए एक पत्रकार की जरूरत पड़ती है ?
*11*. जब भी कोई घटना-दुर्घटना होती है तो भी पत्रकार याद आते है ?

*इन सवालों के जबाब स्वयं को दीजिये और फिर पत्रकारों के विषय में कुछ करने के बारे में सोचिए।हम ये नहीं कहते कि हम अच्छे हैं लेकिन सब के सब गलत होते है यह गलत बात है।एक बिना सेलरी पर काम करने वाला व्यक्ति आपको पूरा दिन और कभी कभी तो पूरी रात जागकर, तो कभी धूप तो कभी बरसात मे भीगकर आपको खबर उपलब्ध कराता है तो क्या उसे सम्मान और सहयोग मिलने का अधिकार है या नहीं आप को सोचना है*

*अंत मे एक बात जो कटु सत्य है*

*पत्रकार, प्रेस जब किसी के खिलाफ लिखता है या दिखाता है तो समाज का एक धड़ा सोचता है इसको कुछ नही मिला होगा इसलिए छापा होगा -अगर नही छापे तो कहता है इसको मिल गया होगा तभी नही छापा होगा*

भूपेन्द्र लहरे
मो.9399836726