Breking news
*मालखरौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के डॉक्टर कृष्णा सिदार पर हुआ एफ आई आर ,भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया रिपोर्ट*
जांजगीर-चांपा। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मालखरौदा ने स्थानीय थाना प्रभारी को एक शिकायत पत्र देकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मालखरौदा के चिकित्सा अधिकारी डॉ. कृष्णा सिदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मालखरौदा में पदस्थ चिकित्सा अधिकारी डॉ. कृष्णा सिदार ने सोशल मीडिया में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के देशहित व लोकहित में लिए लॉकडाउन के निर्णय की न केवल आलोचना किया है, बल्कि प्रधानमंत्री के निर्णय को प्रभावहीन करने का प्रयास किया है। मंडल अध्यक्ष ने शिकायत में कहा है कि वो स्वयं एक डॉक्टर है और अपने पदीय कर्तव्यों एवं दायित्वों के अनुरूप क्षेत्र की जनता को इस महामारी के संबंध में उचित स्वास्थ्यगत सलाह देने के बजाय इस तरह की बयानबाजी कर लोगों को दिग्भ्रमित कर रहा है। उसका कृत्य लोकहित में नहीं है। यह कृत्य सिविल सेवा आचरण अधिनियम 1965 के प्रतिकूल है। यह कृत्य आईपीसी के तहत अपराध है। ऐसे में डॉ. कृष्णा सिदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए।
BHUMi Express News cg से ब्यूरो रिपोर्टर मोहरसाय लहरे की ख़ास खबर



0 comments: