19 मार्च 2020

Add caption
बड़ी खबर

 *जनता कांग्रेस  छग(जे) के जिलास्तरीय मंथन शिविर हसौद में सम्पन्न हुआ*

*अमित जोगी जी पहुँचे हसौद,पार्टी कार्यकर्ताओं को रिचार्ज किये*

*भूपेश बघेल सरकार पर तीखा हमला,कोरोना वायरस पर की टिप्पड़ी*

हसौद:- जनता काँग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) जिला जांजगीर चाम्पा का जिलास्तरीय मंथन शिविर युवा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़(जे) के लोकसभा अध्यक्ष कमल भार्गव के कुशल नेतृत्व में तथा जिलाध्यक्ष एल एन सूर्यवंशी के मार्गदर्शन में जैजैपुर विधानसभा अंतर्गत ग्राम हसौद में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम से पूर्व मिलन चौक हसौद में हजारों की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने जनता कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अमित जोगी का आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया गया तत्पश्चात उपस्थित जन कार्यक्रम स्थल पहुँचे जहाँ सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा व स्तुति करके मंथन शिविर कार्यक्रम का शुभारंभ की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेसीसीजे के प्रदेशाध्यक्ष अमित जोगी ने कहा छत्तीसगढ़ के जल, जंगल और जमीन के साथ साथ रोजगार में पहला अधिकार केवल और केवल छत्तीसगढ़ वासियों का होना चाहिए। उन्होंने आगे कहा जैजैपुर की जनता ने पिछले विधान सभा चुनाव में JCCJ-BSP गठबंधन को अपना आशीर्वाद देकर हमारे प्रत्याशी को अपना विधायक चुना। अब जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) सुप्रीमो माननीय श्री अजीत जोगी ने यहाँ अपने दम पर, अपने दल के चिन्ह ‘हल चलाता किसान’ पर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है।

मंथन शिविर के अंत में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ (जे) प्रदेश अध्यक्ष श्री अमित जोगी ने हसौद शराब दुकान के सामने घेराबंदी करके प्रदेशव्यापी शराबबंदी सत्याग्रह शुरू करने की घोषणा करी।
जेसीसीजे महिला विंग के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अनामिका पाल ने  कहा वर्तमान कांग्रेस की सरकार ने अपने घोषणा पत्र में शराब बंदी, बेरोजगारी पेंशन, युवाओं को रोजगार दिलाने जैसे अनेक लोकलुभावन बातें कही थी परंतु सरकार बनने के बाद छत्तीसगढ़ वासियों के साथ छलावा किया है जिसे हम कतई बर्दाश्त नही करेंगे और आने वाले समय में छत्तीसगढ़ वासियों की हितैसी जोगी सरकार बनाएंगे, 

 कार्यक्रम को जेसीसीजे के जिला अध्यक्ष एल.एन. सूर्यवंशी, पूर्व जिलाध्यक्ष इब्राहिम मेमन, सरगुजा प्रभारी संतोष गुप्ता, जेसीसीजे छात्र विंग के प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप साहू, युवा संभागीय अध्यक्ष रायपुर संदीप यदु, बिलासपुरसंभागीय अध्यक्ष प्रशांत त्रिपाठी, महिला जिलाध्यक्ष वर्षा सिंह आदि ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन युवा लोकसभा अध्यक्ष कमल भार्गव ने तथा आभार प्रदर्शन पूर्व युवा विधानसभा अध्यक्ष रवि खटर्जी ने किया। इस अवसर पर अ.जा.प्रदेश महासचिव डॉ. बी.के.महेश, किसान विंग प्रदेश महासचिव सुदीप पाल, पूर्व युवा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सुखबाई खूंटे, युवा विधानसभा अध्यक्ष ओंकार बंजारे, युवा लोकसभा मीडिया प्रभारी चित्र कुमार निराला,  जिला महासचिव श्रीमती संतोषी रात्रे, रघुवीर सिंग, चाम्पा पार्षद संतोष अनंत, सत्या सांडे, झुग्गी झोपड़ी जिलाध्यक्ष धनेश्वर रात्रे,  *प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से भूपेंद्र लहरे*
सतीश जाटवर, निरंजन नागेश, वीरभद्र लायन, ओमप्रकाश बर्मन सहित शिव गोपाल, राजू खूंटे, मनोव्रत साहू, गजाधर भारद्वाज, गेंदराम नवनीत, साखीराम कुर्रे, उमाशंकर साहू, विकास टंडन, सम्मेलाल मधुकर, गोरेलाल सागर, छतराम यादव, जीवन खूंटे, गनपत निराला, परमेश्वर साहू, बरतु रतरे, दिनेश, गोविंदा, राहुल, श्रीमती शुशीला धिरहे, इलावती खटर्जी, प्रतिमा भारद्वाज, रजनी सागर, रुक्मणी खूंटे, कमला भार्गव, बुंदकुंवर सांडे, दिलबाई भार्गव, यशोमति भार्गव, ननकीबाई मिरेन्द्र, अमृतबाई, पार्वती, नीतू साहू, सहोदरा, अनिता, शिवकुमारी, तिहारीन,  रमतीबई, नानबई कुर्रे, शांति बाई , सारिका, हेमलता, बंजारे , गायत्री बंजारे, तिहारिनबाई, फूलकेसरी मनहर, लक्ष्मीन मनहर, गीता भारद्वाज, उर्मिला अजय  सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे।

BHUMi Express News

प्रधान संपादक
भुपेन्द्र लहरे

Share This

0 comments: