बेलादुला की प्रतिष्ठित महिला नानबाई कुर्रे की श्रद्धांजलि सभा में पहुँचे जनता कांग्रेस जोगी के जिलाध्यक्ष अर्जुन राठौर।
जनता कांग्रेस जोगी के महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष संतोषी रात्रे की माँ थी स्वर्गीय नानबाई कुर्रे जी
सक्ति/ जिले के जैजैपुर क्षेत्र के ग्राम बेलादुला निवासी स्व. नानबाई कुर्रे जी के दशगात्र कार्यक्रम में मृत आत्मा की शांति सभा में जनता कांग्रेस छ्ग (जे ) के सक्ति जिलाध्यक्ष अर्जुन राठौर पहुँचे हुए थे राठौर ने स्वर्गीय नानबाई कुर्रे को श्रद्धांजलि दिए, आपको बता दें की नानबाई कुर्रे जनता कांग्रेस छ्ग (जे ) महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संतोषी रात्रे की माता जी थी जिनके दशगात्र कार्यक्रम में क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता सहित जनता जोगी कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी पहुँचे हुए थे एवं सभी कार्यकर्त्ता एवं पदाधिकारीयों स्वर्गीय आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किए।इस कार्यक्रम में जोगी कांग्रेस के महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष संतोषी रात्रे, सक्ति जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर,छतराम यादव,मीडिया प्रभारी भूपेंद्र लहरे, सूरज खुटे,खेमराज कश्यप राम कुमार मनहर सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहें हैं।




0 comments: