26 अप्रैल 2024

भेड़ीकोना अमलीडीह बोराई नदी पुल फिर हुआ खून से लथफथ,रामनामी मेला डभरा से लौट रहे ओमनी वाहन को कैप्सूल वाहन ने चपेट में ले लिया ।



भेड़ीकोना अमलीडीह बोराई नदी पुल फिर हुआ खून से लथफथ,रामनामी मेला डभरा से लौट रहे ओमनी वाहन को कैप्सूल वाहन ने चपेट में ले लिया ।





मालखरौदा /ग्राम पंचायत अमलीडीह के बोराई नदी पुल के पास 25 अप्रैल की रात्रि लगभग 2:00 बजे ओमनी वाहन चालक सुरेश कुमार खुटे अपने पुत्र 11 वर्षीय रूपेंद्र कुमार खूंटे के साथ डभरा से मेंला करके घर लौट रहे थे की अमलीडीह के पास सामने से पुल के ऊपर आ रहे वाहन को साइड देने के लिए अपने ओमनी वाहन को पहले से किनारे  खड़ा कर दिए लेकिन पीछे से आ रहे कैप्सूल वाहन चालक ने लापरवाही पूर्वक तेज रफ्तार से वाहन चलाते हुए सामने खड़े ओमनी वाहन को टक्कर मार दी जिससे उसके परखच्चे उड़ गए वही कैप्सूल वाहन टक्कर मारने के बाद बोराई नदी में गिर गया लोगों को पता चलने के बाद किसी तरह दोनों पिता पुत्र को वाहन से निकालकर इलाज के लिए बिलासपुर ले जाया जा रहा था कि शिवरीनारायण के पास पुत्र का मृत्यु हो गया जिससे शव को घरवाले भेडिकोना के बोराई नदी पुल के पास रख कर सुबह 5:00 के लगभग चक्का जाम कर दी जिससे कि डभरा शिवरीनारायण मार्ग अवरुद्ध हो गया जिससे  हसौद से लेकर छपोरा तक जाम से वाहनों का काफिला लग गया गया  वहीं भारी संख्या में ग्रामीण घर वाले मुआवजा की मांग करते रहे बता देंगे तक 11 वर्षी रूपेंद्र खुटे तीन बहनों में एक छोटा भाई था ऐसे उसकी मां और बहन का रो-रो कर बुरा हाल था चक्का जाम लगभग 9 घंटे चला अंत में कैप्सूल वाहन मालिक ने 2 लाख देने तथा 25000 तहसीलदार द्वारा शासन की ओर से दिया गया इसके बाद चक्कका जाम खत्म हुआ

 बता दे भेडिकोना के पास बोराई नदी में बना पुल एकदम शंकरा है साथ ही दोनों ही ओर खतरनाक मोड़ है जिसके कारण वाहन चालकों को इस मोड़ का पता ही नहीं चल पाता जिससे कई बार इस पुल के ऊपर एक्सीडेंट हो गया है और एक्सीडेंट होने के बाद वाहन भी नदी में समा गए हैं अगर पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा  पुल के दोनों छोर पर चार-पांच   छोटे-छोटे गति अवरोध बना देते है तो गति पर कंट्रोल हो जाएगा और काफी हद तक दुर्घटना से बचा जा सकता है लेकिन हैरानी की बात यह है कि पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों ने आज तक इस और ध्यान नहीं दिया है जिसके कारण समय समय पर पुल के ऊपर दुर्घटना होते ही रहता

 वही चक्का जाम के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मालखरोदा रूपेंद्र पटेल , अनुविभागीय पुलिस अधिकारी डभरा, तहसीलदार श्रीमती बी चौहान छपोरा, थाना प्रभारी हंसोद थाना प्रभारी मालखरौदा थाना प्रभारी डभरा थाना प्रभारी तथा बड़ी संख्या में पुलिस बल उपस्थित थे।
 


Share This

0 comments: