19 अक्टूबर 2020

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे विधानसभा शक्ति ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को सौंपा ज्ञापन।


 जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे विधानसभा शक्ति ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को सौंपा ज्ञापन।


बुधवार को करेंगे मुख्यमंत्री का पुतला दहन

 शक्ति-  जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी के निर्देश पर विधानसभा प्रभारी अर्जुन राठौर एवं पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष युवा जनता कांग्रेस सुख बाई खुंटे के द्वारा अनुभागीय अधिकारी राजस्व को ज्ञापन सौंपा गया है  जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा कुटिल राजनीति का परिचय देते हुए विवेकहीन तरीके से अमित जोगी एवं उनकी पत्नी रिचा जोगी के जाति प्रमाण पत्र को निरस्त करवा कर मरवाही  विधानसभा उपचुनाव से जोगी परिवार को दूर रखने की साजिश किया गया जिसका विरोध प्रदेश स्तर पर सभी ब्लॉक एवं तहसील पर किया जा रहा है जिस कड़ी में शक्ति विधानसभा के बाराद्वार  शक्ति में दिनांक 21 -10- 2020 को मुख्यमंत्री का पुतला दहन एवं धरना प्रदर्शन किया जावेगा राज्यपाल के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा जाएगा आज ज्ञापन सौंपते हुए सुख बाई खुंटे  अर्जुन राठौर चन्द्र कुमार भारद्वाज संतोष पटेल जितेश यादव राजु बरेठ सुरज राय उपस्थिति रहे


Share This

0 comments: