ऋचा जोगी की जाति पर हो रही है राजनिति, मरवाही उप चुनाव पर सत्ताधारी पार्टी किस हद उतरेगी समझ से परे है।
रायपुर -
पण्डरी. GPM. 7.10.20. आज के अख़बारों से पता चला है कि मेरी धर्मपत्नी डॉक्टर (श्रीमती) ऋचा जोगी की जाति पर कुछ लोगों ने @MungeliDist कलेक्टर के समक्ष आपत्ति करी है।कलेक्टर साहब ने बोला है कि वे ऋचा से इस सम्बंध में विधिवत 8.10.20 को जवाब माँगेगे।सबको मालूम है कि ऋचा रायपुर में जोगी बंगले में हमारे साथ रहती है और यही पता उन्होंने अपने जाति प्रमाण पत्र आवेदन में दिया था।उसके बावजूद आज तक उन्हें न तो नोटिस मिला है, न ही उनके विरुद्ध की गई किसी शिकायत की प्रतिलिपि भेजी गई है और न ही मेरी जानकारी के अनुसार विधि अनुरूप मुंगेली की जिला छानबीन समिति का गठन किया गया है।क्या भूपेश सरकार मुंगेली कलेक्टर पर दबाव डालके बिना समिति का गठन किए, बिना नोटिस दिए, बिना शिकायत की कॉपी दिए और बिना ऋचा का पक्ष सुने उनके विरुद्ध एकतरफ़ा कार्यवाही करके जज और जल्लाद दोनों की भूमिका निभाना चाहती है।स्वर्गीय अजीत जोगी जी के ऊपर झूठा आरोप लगाने वाले अब उनकी बहू को भी नहीं बख्श रहे हैं।ये तो जंगल राज है! मैं महामहिम @GovernorCG से इस मामले में तत्काल कलेक्टर से स्पष्टीकरण माँगने की गुहार लगाता हूँ।
अमित अजीत जोगी


0 comments: