कोरोना में एक बार फिर छग नम्बर वन हो गया -Jcc(j) अमित जोगी
रायपुर-
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैथमेटिकल साइंसेज के अनुसार कोरोना में एक बार फिर छत्तीसगढ़ नम्बर 1 हो गया है।अब एक महीना लॉक्डाउन बढ़ाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा।लेकिन केवल पुलिस के डंडे से लॉकडाउन को सफल नहीं बनाया जा सकता।सरकार सभी राशन कार्ड धारियों को अक्टूबर 2020 में ₹6000 सहायता राशि दे।
सितम्बर में छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमित 33000 से 102000 हो गए।अक्टूबर में छत्तीसगढ़ में 4-5 लाख लोग संक्रमित हो सकते हैं।देश ने संक्रमण फैलने की गति को 0.47 पर रोक दिया लेकिन छत्तीसगढ़ में ये 4 गुना ज़्यादा रफ़्तार (R=1.6) से फैल रहा है।जब सरकार संक्रमितों के इलाज के लिए ₹16000 प्रतिदिन निर्धारित कर सकती है तो उनको संक्रमण से बचने के लिए ₹200 प्रतिदिन तो दे ही सकती है।


0 comments: