सरपंच सहित जो कभी गांव से बाहर नहीं गए उनके नाम पर बनाया गया है प्रवासी मजदूर राशन कार्ड।
मालखरौदा विकासखंड के ग्राम पंचायत ढिमानी का मामला
मालखरौदा/ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत ढिमानी में सरपंच सहित कुछ लोगों पर फर्जी तरीके से प्रवासी मजदूर राशन कार्ड बनाने का आरोप लगा है इस आशय की शिकायत ग्रामीणों ने कलेक्टर सहित स्थानीय अधिकारियों से की है। शिकायत पत्र में बताया गया है कि कोराना काल के बाद सरकार द्वारा बाहर रह रहे मजदूरों को वापस बुलाया गया था और उन्हें रोजगार व मुफ्त राशन प्रदान करने विशेष राशन कार्ड बनवाया गया था इसका फायदा ग्राम के सरपंच ने अपने कुछ सहयोगियों को देते हुए स्वयं भी उठाया है शिकायत में बताया गया है कि सरपंच महालक्ष्मी गवेल ने 20 के लगभग प्रवासी मजदूर राशन कार्ड बनवाया है जिसमें उसके साथ उसके करीबी लोगों का नाम है सबसे मजे की बात यह है कि सभी राशन कार्ड में सरपंच का ही नाम मोबाइल नंबर दर्ज है बताया गया है कि प्रवासी मजदूरों के राशन कार्ड में शासन द्वारा कई तरह की सुविधाएं प्रदान की जा रही है इन्ही सुविधाओं का लाभ लेने सरपंच ने यह कार्ड बनवाया है। यह भी बताया जा रहा है कि शासन द्वारा जल्द ही प्रवासी मजदूरों के लिए कई तरह की और भी योजनाएं लागू की जाएगी जिसका फायदा सभी को मिलेगा।
खाद्य अधिकारी की भूमिका संदिग्ध
प्रवासी मजदूर राशन कार्ड बनाने के मामले में विकासखंड के खाद्य निरीक्षक की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है यह भी बताया जा रहा है कि ऐसे राशन कार्ड बनाने नियम सख्त बनाए गए थे और अधिकारियों को सत्यापन की जिम्मेदारी दी गई थी लेकिन बड़े पैमाने पर फर्जी राशन कार्ड बनना अधिकारियों की संलिप्तता की ओर इशारा कर रही है।
मेरा और परिवार के नाम पर राशन कार्ड बना था जो किसी कारणवश विलुप्त हो गया था इसके बाद दूसरा राशन कार्ड बनवाया गया है नया राशन कार्ड विशेष है या सामान्य इसकी जानकारी नहीं है अधिकारियों के कहने पर ही राशन कार्ड बनाया गया है।
श्रीमतीमहालक्ष्मी गबेल,
सरपंच ढिमानी


0 comments: